पीएनबी महाघोटाले में ईडी ने नीरव मोदी को तीसरा समन भेजा है और 26 फरवरी को पेश होने को कहा है। सख्त हिदायत देते हुए ईडी ने नीरव मोदी को कहा है कि अगर वह इस समन को सख्ती से नहीं लेते हैं, तो एजेंसियां प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज कर देंगी। बता दें कि ईडी की तरफ से ये नीरव मोदी को तीसरा समन है।
इससे पहले जारी किए गए दो समन में नीरव मोदी ने पेश होने से इनकार कर दिया था। ईडी की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया कि नीरव मोदी को दो बार समन भेजा गया था, उम्मीद थी कि वह निदेशालय के अफसरों के समक्ष 22 फरवरी को पेश होगा, लेकिन वह नहीं आया। नीरव मोदी ने ईमेल कर ईडी के समक्ष प्रस्तुत होने से मना कर दिया। उसने ईमेल में लिखा है कि वह विदेश में है और अभी काफी व्यस्त है, लिहाजा वह ईडी के समन पर पेश नहीं हो पाएगा।
आपको बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर PNB को 11400 करोड़ से ज्यादा की चूना लगाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि उसने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग यानी साख पत्र की बिनाह पर बैंकों से ये रुपये कर्ज के तौर पर लिए और न लौटा पाने की स्थिति में देश छोड़कर भाग गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



