दुनियाभर में कोरोना वायरस संकट जारी है। वही इस बीच एक उल्कापिंड 29 अप्रैल को (यानी आज) पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, इसकी गति 19000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह पृथ्वी पर वैश्विक प्रभाव पैदा करने के लिए पर्याप्त बड़ा है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक इसके एक छोर पर पहाड़ियों और लकीरें जैसे विशेषताएं दिखती हैं, इसलिए यह ऐसा नजर आता है, जैसे इसे मास्क लगा हो। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ स्टडीज के अनुसार, बुधवार को सुबह 5:56 बजे ईस्टर्न टाइम में उल्कापिंड के पृथ्वी के पास से होकर गुजरेगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार इसके धरती से टकराने की संभावना कम ही है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड को संभावित खतरनाक वस्तु के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह 500 फीट से भी बड़ा है और पृथ्वी की कक्षा के 75 लाख किलोमीटर के भीतर आता है। इसलिए यह भविष्य में पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है।


Download Android App
Download iOS App



