देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वही राजस्थान में 102 नये मामले आने से कोविड-19 संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात तक बढ़कर 2364 हो गयी है। राज्य में इस घातक संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे तक राज्य में 102 नये मामले आए जिनमें कोटा में 24, जयपुर में 26, जोधपुर में 25, अजमेर में 11, धौलपुर में चार, टोंक में आठ तथा उदयपुर, नागौर, बांसवाड़ा व सीकर में एक एक नया रोगी शामिल है।
मुंबई में कोविड-19 के 393 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की संख्या 5,982 हुई
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। वहीं कोटा के एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती 60 साल के एक व्यक्ति की सोमवार रात मौत हो गयी।
जोधपुर में भी एक संक्रमित की मौत दर्ज की गयी है। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 52 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



