छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र मंगलवार से, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

Summary :

छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र तीन दिवसीय होगा, जिसमें नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और राज्यपाल का अभिभाषण होगा। HIGHLIGHTS  21 दिसंबर तक चलेगा सत्र पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष का होगा निर्वाचन डॉ रमन सिंह का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर से शुरू होने वाला सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे और विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम दिलाएंगे। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन 20 दिसंबर को राज्यपाल का…

Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार 19 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र तीन दिवसीय होगा, जिसमें नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

HIGHLIGHTS 

  • 21 दिसंबर तक चलेगा सत्र
  • पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष का होगा निर्वाचन
  • डॉ रमन सिंह का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय

जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर से शुरू होने वाला सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे और विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम दिलाएंगे। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन 20 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसे पर कृतज्ञता ज्ञापन का प्रस्ताव आएगा, साथ ही मंत्रियों के परिचय के अलावा शासकीय कार्य का संपादन होगा।

सत्र के तीसरे और अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है, वही कांग्रेस 36 स्थान पर सफलता हासिल कर सकी है। राज्य विधानसभा का अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का निर्वाचित होना तय है, वह नामांकन पत्र भी दाखिल कर चुके हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team