राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यकाल के तीन साल पूरे आज, उपराष्ट्रपति नायडू ने दी शुभकामनाएं

Summary :

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वो विनम्रता एवं बड़प्पन के प्रतीक हैं। कोविंद ने 2017 में राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। 


उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में कोविंद के तीन साल के कार्यकाल में कई अहम घटनाएं हुईं। नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘वह बड़प्पन एवं विनम्रता के गुणों के प्रतीक हैं और उन्होंने भारत के राष्ट्रपति पद की गरिमा बढ़ाई है।’’ उन्होंने कहा कि कोविंद की गर्मजोशी और उनका दयालु स्वभाव सभी के दिलों को छू लेता है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के विकास के लिए उनके साथ पिछले तीन साल से मिलकर काम करना शानदार अनुभव रहा है।’’ 

बिहार में बाढ़ से 10 जिले से बुरी तरह प्रभावित,पुल पर पानी चढ़ जाने से मुजफ्फरपुर-सगौली रेल यातायात रोका गया

Desk Team