CM शिवराज के कोरोना पॉजिटिव होने पर दिग्विजय का तंज- रखना था सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल

Summary :

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि ” दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर एवं संदेश जारी कर कहा, ‘‘मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझमें कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे थे। जांच के बाद मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’ जिसके बाद  दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज  के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं उन्होंने कहा, “आपको (मुख्यमंत्री) सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना था, जो आपने नहीं रखा।”

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि ” दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।”

गौरतलब है कि शिवराज ने कहा कि ” मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मैं कोरोना वायरस दिशा-निर्देश का पूरा पालन कर रहा हूं । डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को पृथक करूंगा और इलाज करवाऊंगा । प्रदेश की जनता से मेरी अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना वायरस को निमंत्रण देती है।’’
चौहान ने बताया, ‘‘मैंने कोरोना वायरस से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन समस्याओं को लेकर कई लोग मिलते ही थे। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले वह अपना टेस्ट करवा लें।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस का समय पर इलाज होता है तो यह बिल्कुल ठीक हो जाता है।

दिल्ली : बुराड़ी में शुरू हुआ 450 बेड का आधुनिक कोविड हॉस्पिटल, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन

Desk Team