Kanhaiya Kumar: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 41 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Highlights:
- दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने वाले पर पुलिस की कार्यवाई
- 17 मई को कन्हैया कुमार के ऊपर फेंका गया था स्याही
- एक और आरोपी को ढूंढ रही है पुलिस
आरोपी की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी अजय कुमार उर्फ रणबीर भट्टी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, 17 मई को शाम 6:53 बजे स्याही फेकने के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल प्राप्त हुई थी।
पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा,“ कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार, चार पुश्ता, स्वामी सत्यनारायण भवन, न्यू उस्मानपुर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल थे। बैठक की मेजबानी आप पार्षद छाया शर्मा कर रही थीं।”
पहले पहनाया, फिर किया हमले का प्रयास
बैठक के बाद जब छाया शर्मा कन्हैया कुमार को छोड़ने के लिए नीचे आईं तो कुछ लोग कन्हैया को माला पहनाने लगे। डीसीपी ने कहा,“माला पहनाने के बाद, कुछ लोगों ने कन्हैया पर स्याही फेंकी और हमला करने की कोशिश की। छाया शर्मा ने जब हस्तक्षेप किया, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और धमकी दी गई।”
डीसीपी ने कहा, मामले में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और अन्य को पकड़ने का प्रयास जारी है।


Download Android App
Download iOS App



