पश्चिम बंगाल में TMC ने राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस बार पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) को टिकट दी है। ऐसे आसार जताए जा रहे हैं कि, यूसुफ पठान को TMC कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी के सामने चुनावी रण में उतारेगी। इस तरह से यदि दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला देखने लायक होगा। जब से यह घोषणा हुई है कि TMC से युसूफ पठान को टिकट मिली है तब से ही उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है अलग-अलग वेबसाइट पर लोग उनका नाम सर्च कर रहे हैं।
- बंगाल में TMC ने राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है
- CM ममता बनर्जी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को टिकट दी है
- अमीरी के मामले में यूसुफ पठान अधीर रंजन चौधरी से आगे हैं
- यूसुफ पठान कई तरह की लग्जरी चीजें अपने पास रखते हैं
इंटरनेट पर सर्च कर रहे लोग
बहुत से लोग इंटरनेट पर युसूफ पठान की कितनी नेटवर्थ है या वह कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं इसके बारे में सर्च कर रहे हैं तो आपको बता दें की अमीरी के मामले में यदि यूसुफ पठान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का मुकाबला किया जाये तो युसूफ पठान उनसे लगभग 25 गुना ज्यादा अमीर हैं। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है न सिर्फ प्रॉपर्टी बल्कि उनके पास महंगी गाड़ियां, एक आलिशान बंगला और इसके साथ ही वह कई तरह की लग्जरी चीजें अपने पास रखते हैं।
30 मिलियन डॉलर के आस-पास दौलत
उनका जीवन बहुत शानदार है। इसके साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार युसूफ की दौलत 30 मिलियन डॉलर के आस-पास है। जानकारी के अनुसार युसूफ पठान 6 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कीमत वाली एक लग्जरी बिल्डिंग भी रखते हैं चूकिं वह क्रिकेट में रहे हैं इसलिए उनके पास इतनी दौलत बताई जाती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी जानकारी मिलती है कि, युसूफ पठान एक साल में 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमाते हैं।


Download Android App
Download iOS App





