कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका है। सत्र शुरू होते ही टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद सदन में हंगामा खड़ा हो गया। स्पीकर ने सौगत रॉय की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया।
टीएमसी सांसद की टिप्पणी पर कई सदस्यों ने इस पर आपत्ति जाहिर की। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ”एक वरिष्ठ सदस्य होते हुए व्यक्तिगत पहनावे पर कॉमेंट करना, वह क्या बात कर रहे हैं? उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यह महिलाओं का अपमान है।” इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाए।
लॉकडाउन के वक्त कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई? केंद्र सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
इस सब के बावजूद टीएमसी सांसद को अपनी गलती का अहसास नहीं हुआ और वह बार-बार पूछते रहे कि आखिर उन्होंने क्या गलत कह दिया है? इसमें क्या गलत है? पश्चिम बंगाल के दमदम से सांसद सौगत रॉय मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे हैं। वह सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं।
बता दें कि सदन की कार्यवाही के दौरान सांसद ऐसी टिप्पणी अक्सर करते रहते हैं जिससे विवाद पैदा हो जाता है। सौगात रॉय की टिप्पणी के बाद भी ऐसा ही विवाद हुआ।


Download Android App
Download iOS App



