केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सोमवार को संसद को सूचित किया कि सरकार ने करीब 12 हजार साल पहले भारतीय संस्कृति के उद्भव और विकास का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
पटेल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 16 सदस्यीय समिति में भारतीय पुरातत्व परिषद, नयी दिल्ली के अध्यक्ष और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व संयुक्त महानिदेशक के एन दीक्षित समेत अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज से 12,000 साल पहले भारतीय संस्कृति के उद्भव और विकास तथा दुनिया की अन्य संस्कृतियों के साथ इसके समन्वय का समग्र अध्ययन करने के लिए एक समिति बनाई गयी है।’’
उक्ति समिति की रिपोर्ट का शैक्षणिक अनुसंधान के उद्देश्य से पाठ्यपुस्तकों में उपयोग करने की मंत्रालय की योजना संबंधी एक अन्य प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि फिलहाल इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



