तमिलनाडु विधानसभा : DMK विधायकों ने NEET विरोधी नारे वाले पहने मास्क

Summary :

स्टालिन ने कहा, “स्पीकर ने नीट की परीक्षा के डर से खुदखुशी करने वाले छात्रों के लिए हमारा शोक प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध नहीं स्वीकारा है।”

तमिलनाडु विधानसभा में कोरोनावायरस से बचाव वाले मास्क का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में किया गया। बैठक के दौरान, डीएमके अध्यक्ष के. स्टालिन समेत पार्टी के सभी विधायक सफेद मास्क पहने हुए दिखाई दिए, जिसमें नीट विरोधी नारा छपा हुआ था। तीन दिवसीय विधानसभा सत्र फोर्ट सेंट जार्ज के बजाय कलाइवनार आरंगम में आयोजित किया जा रहा है। 
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, तमिलनाडु से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य एच. वसंतकुमार, डीएमके विधायक जे.अन्बाझगन, पूर्व विधायक और अन्य जिनकी कोरोनावायरस से मौत हुई है उन सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति मौन धारण करने के बाद सत्र की शुरुआत की गई। 
पत्रकारों से बात करते हुए स्टालिन ने कहा, “स्पीकर ने नीट की परीक्षा के डर से खुदखुशी करने वाले छात्रों के लिए हमारा शोक प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध नहीं स्वीकारा है।” उनका कहना है कि पार्टी ने पहले कहा था कि दो दिवसीय विधानसभा सत्र विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

सुगा होंगे जापान के नए प्रधानमंत्री, PM पद के लिए पार्टी का समर्थन किया हासिल

Desk Team