I bow to Dr. Syama Prasad Mookerjee on his Jayanti. A devout patriot, he made exemplary contributions towards India’s development. He made courageous efforts to further India’s unity. His thoughts and ideals give strength to millions across the nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2020
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने भारत की समस्याओं के मूल कारणों तथा उसके स्थायी समाधान पर जोर दिया और उनके लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया।’’
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने भारत की समस्याओं के मूल कारणों व स्थायी समाधानों पर जोर दिया और उनके लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया । सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केन्द्रित जन संघ और आज की भाजपा डॉ. मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है। pic.twitter.com/oh3L8spUag
— Amit Shah (@AmitShah) July 6, 2020
शाह ने कहा, ‘‘कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’’उन्होंने कहा कि ‘‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’’ पर केन्द्रित जनसंघ और आज की भारतीय जनता पार्टी मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है।
डॉ.मुखर्जी ने शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी बहुत अभिनव कार्य किये। वह शिक्षा की गुणवत्ता और शोध कार्यों के भी बहुत बड़े पक्षधर थे। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
— Amit Shah (@AmitShah) July 6, 2020
उप राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ वह एक महान देशभक्त थे जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के संरक्षण एवं और जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह से भारत में शामिल कराने के लिए लगातार लड़ाई लड़ी। मातृभूमि के लिए उनका प्रेम हमेशा प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणस्रोत रहेगा।’’
राष्ट्रोत्थान व सेवा भाव को आधार बनाकर भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले परम श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
समतामूलक समाज व अखंड भारत की संकल्पना के पोषक आपके विचार “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में अत्यंत अनुसरणीय हैं। pic.twitter.com/Swh5FBJTQW
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 6, 2020
नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रोत्थान एवं सेवा भाव को आधार बनाकर भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले परम श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।’’उन्होंने कहा, ‘‘समतामूलक समाज व अखंड भारत की संकल्पना के पोषक आपके विचार ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अत्यंत अनुसरणीय हैं।’


Download Android App
Download iOS App



