पश्चिम बंगाल में आए दिन बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती है। बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोप का खंडन किया है।
अर्जुन सिंह ने कहा कि जब वह हालीशहर में एक बैठक के सिलसिले में गए थे तब तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं वहां बैठक के लिए गया था, लेकिन जैसे ही मैं इसमें शामिल हुआ, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मेरी गाड़ी पर ईंटे फेंकना शुरू कर दीं।”
महाराष्ट्र में कोरोना का कोहराम जारी, संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 6,555 नए केस
उनके इस आरोपों का खंडन करते हुए तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता सुबोध अधिकारी ने कहा कि बीजेपी सांसद ने ही हमले के लिए उकसाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हालीशहर में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर को क्षतिग्रस्त किया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने घटना पर कोई बयान नहीं दिया।


Download Android App
Download iOS App



