सितंबर के महीने में मानसून की रफ्तार बढ़ सकती है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 01 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह लैंडस्लैड हो रहा है, कई नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश और तूफानी हवाओं की वजह से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
किन 17 राज्यों होगी बारिश?
- दिल्ली
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- झारखंड
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू-कश्मीर
- पंजाब
- हरियाणा
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- असम
- सिक्किम
- केरल
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आज, 1 सितंबर को शाम दिल्ली के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यूपी के किन जिलों में होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड में मानसून कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (01 सितंबर) को ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने और कई जलभराव की संभावना जताई गई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (1 सितंबर) | न्यूनतम तापमान (1 सितंबर) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 34°C | 27°C |
| रांची (Ranchi) | 25°C | 23°C |
| मुंबई (Mumbai) | 31°C | 26°C |
| जयपुर (Jaipur) | 32°C | 25°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 29°C | 26°C |
| शिमला (Shimla) | 24°C | 18°C |
| पटना (Patna) | 31°C | 26°C |
| भोपाल (Bhopal) | 27°C | 23°C |
| चेन्नई (Chennai) | 34°C | 27°C |
| नैनीताल (Nainital) | 21°C | 19°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 30°C | 26°C |


Download Android App
Download iOS App




