Aaj Ka Mausam 25 August 2026: दिल्ली में झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में मौसम का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

पूरे देश में मानसून का रौद्र रूप दिख रहा है, दिल्ली से केरल तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 13 राज्यों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

देशभर में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। दिल्ली से लेकर केरल तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 13 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग (IMD) ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बारिश

Aaj Ka Mausam 25 August 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में 25 अगस्त को सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और सुबह से शाम के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में सावन के आखिरी सोमवार की रात हुई झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने 25 से 27 अगस्त तक वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, मेरठ और आगरा समेत पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का यह दौर 4 सितंबर तक जारी रह सकता है।

बिहार का मौसम

Aaj Ka Mausam 25 August 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मानसून रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज, 25 अगस्त को पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। IMD ने राज्य में 25 से 27 अगस्त के दौरान भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान 

शहर (City) अधिकतम तापमान (25 अगस्त) न्यूनतम तापमान (25 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 35°C 26°C
जयपुर (Jaipur) 32°C 27°C
रांची (Ranchi) 28°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 26°C
लखनऊ (Lucknow) 31°C 27°C
शिमला (Shimla) 26°C 19°C
मुंबई (Mumbai) 32°C 26°C
भोपाल (Bhopal) 27°C 24°C
पटना (Patna) 33°C 28°C
नैनीताल (Nainital) 24°C 0°C
कोलकाता (Kolkata) 32°C 27°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।