Suji Recipes for Rakhi: राखी पर घर आए मेहमानों को खिलाएं कुछ खास, सूजी से मिनटों में बनाएं ये 3 चटपटी रेसिपी

Summary :

रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर मेहमानों के आने पर झटपट बनने वाली टेस्टी डिशेज की तलाश में, यह आर्टिकल सूजी (रवा) से बनी तीन आसान और लाजवाब रेसिपीज बताता है सूजी के ढोकले मीठे के बाद कुछ हल्का और नमकीन खाने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।

राखी का त्योहार आते ही घर में खुशियों का माहौल हो जाता है। इस समय बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और भाई उन्हें कोई प्यारा सा गिफ्ट देते हैं, तो अगर इस रक्षाबंधन आपके घर में भी कोई मेहमान आने वाला है, तो जरूर आप किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे होंगे, जो आसानी से बनकर तैयार हो जाए। ऐसे में आज हम आपको सूजी की कुछ ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये डिश कौन-कौन सी हैं।

सूजी से बनाएं ये स्पेशल डिशेस

1. सूजी के ढोकले

Suji sweet recipes for Rakhi
Suji sweet recipes for Rakhi

अगर मीठा खाते-खाते आपका कुछ हल्का और नमकीन खाने का मन करे, तो सूजी का ढोकला सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सूजी, दही, पानी, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, ईनो, राई, कढ़ी पत्ता और तेल लें। फिर सूजी, दही और पानी का गाढ़ा घोल बनाएं और 15 मिनट के लिए रख दें। फिर इसमें नमक, अदरक-मिर्च का पेस्ट और ईनो मिलाएं। इसके बाद इस घोल को ग्रीस की हुई थाली में डालें और 10-12 मिनट स्टीम करें। फिर ठंडा होने पर काट लें और ऊपर से राई-कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं।

2. सूजी रसगुल्ला

Rava sweets for Rakshabandhan
Rava sweets for Rakshabandhan

राखी पर छेना की जगह आप सूजी से भी स्पंजी और मीठे रसगुल्ले बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सूजी, दूध, चीनी, पानी, इलायची और थोड़ा सा घी लें। इसके बाद दूध में थोड़ा घी डालकर उबालें, फिर धीरे-धीरे सूजी मिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर जब यह आटे की तरह बन जाए, तो ठंडा करके अच्छे से गूंद लें और छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसके बाद दूसरी तरफ चीनी और पानी की एक तार की चाशनी बनाएं। फिर सूजी की गोलियों को चाशनी में 5-7 मिनट तक उबालें। अब आपके सूजी रसगुल्ले बनकर तैयार हैं।

3. सूजी की कचोरी

Homemade Rakhi mithai suji
Homemade Rakhi mithai suji (Source: Social Media)

अगर आप भी मेहमानों के लिए कुछ क्रिस्पी बनाना चाहते हैं, तो सूजी की आलू भरी कचोरी बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सूजी, पानी, उबले आलू, हरी मिर्च, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और तेल लें। इसके बाद पानी में नमक और थोड़ा तेल डालकर उबालें, फिर सूजी मिलाकर गाढ़ा डो बना लें। फिर आलू में सारे मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। अब सूजी के आटे की लोई बनाएं, उसमें आलू की स्टफिंग भरें और गोल कचौरी बनाएं। अब इन्हें गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

Also Read: Stuffed Dessert Recipes: रक्षाबंधन पर बनाएं ये 3 टेस्टी स्टफ्ड मिठाइयां, हर बाइट में मिलेगा दोगुना स्वाद, देखें रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।