Stuffed Dessert Recipes: रक्षाबंधन पर बनाएं ये 3 टेस्टी स्टफ्ड मिठाइयां, हर बाइट में मिलेगा दोगुना स्वाद, देखें रेसिपी

Summary :

यह आर्टिकल मीठा खाने के शौकीनों के लिए है, खासकर त्योहारों पर झटपट बनने वाली स्टफ्ड मिठाइयों के बारे में। इसमें बताया गया है कि स्टफ्ड मिठाइयां मेहमानों के लिए बेहतरीन होती हैं और इनका स्वाद दोगुना हो जाता है। लेख में रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के लिए तीन टेस्टी स्टफ्ड मिठाई रेसिपी दी गई हैं।

अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो जरूर आप किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे होंगे, जिसे आप झटपट बनाकर तैयार कर सकें। त्योहार आते ही लोग अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में आज हम स्टफ्ड मिठाई के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर घर आए मेहमान को खिला सकते हैं। जब एक सिंपल मिठाई में फिलिंग भर दी जाती है, तो हर बाइट का स्वाद दोगुना हो जाता है, इसलिए यहां रक्षाबंधन पर बनाने के लिए कुछ टेस्टी स्टफ्ड मिठाई रेसिपी दी गई है, जिसे आप बनाकर तैयार कर सकते हैं।

फेस्टिवल के लिए बेस्ट हैं ये मिठाइयां

1. मावा स्टफ्ड परवल

Sweet Dessert for Rakhi
Sweet Dessert for Rakhi (Source: Social Media)

मावा स्टफ्ड परवल एक फेमस और बेहद अलग मिठाई है। इसका स्वाद हर किसी को काफी पसंद भी आता है। इसे बनाने के लिए परवल, खोया, चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स लें। इसके बाद परवल को छीलकर बीच से चीरा लगाएं और उसके बीज निकाल लें। इसे पानी में 3-4 मिनट उबालें, फिर गाढ़ी चाशनी में 5 मिनट पकाकर ठंडा होने दें। अब मावे को भूनकर उसमें पिसी चीनी, इलायची और कटे हुए बादाम-पिस्ता मिलाएं। चाशनी से निकले परवल के अंदर मावे की फिलिंग भरें और ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं।

2. स्टफ्ड मावा गुझिया

Best Food for Raksha Bandhan
Best Food for Raksha Bandhan (Source: Social Media)

होली और त्यौहारों के समय पर बनाई जानें वाली गुझिया बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा होती है। इसे बनाने के लिए मैदा, घी, मावा, सूजी, कद्दूकस किया नारियल, चीनी और मेवे लें। मैदे में घी का मोयन डालकर टाइट गूंथ लें। मावे और सूजी को हल्का भूनें, फिर उसमें नारियल, चीनी और मेवे मिलाकर स्टफ़िंग तैयार करें। फिर आटे की छोटी पूरियां बेलकर बीच में स्टफिंग रखें और किनारों को मोड़कर गुझिया बनाएं। इसके आप इन्हे धीमी आंच पर तलें।

3. )स्टफ्ड शाही खजूर

Stuffed Dessert Recipes
Stuffed Dessert Recipes (Source: Social Media)

अगर आप बिना आंच जलाए कुछ हेल्दी और रॉयल मीठा बनाना चाहते हैं, तो स्टफ्ड खजूर सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सही और सॉफ्ट खजूर, पीनट बटर (या क्रीम चीज़), अखरोट/बादाम और पिघली हुई डार्क चॉकलेट लें। फिर खजूर में एक तरफ चीरा लगाकर गुठली निकाल लें। इसके बाद खजूर के अंदर पीनट बटर भरें और बीच में एक अखरोट या बादाम का टुकड़ा दबाएं। अब इन खजूरों को पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डुबोकर बटर पेपर पर रखें। 10 मिनट के लिए फ्रीज में सेट होने के लिए रखें।

Also Read: रक्षाबंधन पर डिनर बनेगा और भी खास, पूरे परिवार के लिए झटपट बनाएं ये 4 आसान डिशेज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।