रक्षाबंधन पर डिनर बनेगा और भी खास, पूरे परिवार के लिए झटपट बनाएं ये 4 आसान डिशेज

Summary :

रक्षा बंधन पर परिवार के साथ खास डिनर के लिए, यह आर्टिकल कुछ हेल्दी और टेस्टी डिनर आइडियाज़ बताता है, जिन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। यहां कुछ ऑप्शन दिए गए हैं जैसे- शाही पनीर और पूरी गरमा-गरम पूरियों के साथ शाही पनीर एक बेस्ट ऑप्शन है

Raksha Bandhan Dinner Ideas: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर पूरा परिवार एक साथ मिलकर इसे सेलिब्रेट करता है। पूजा और राखी बांधने के बाद शाम को सब मिलकर स्पेशल डिनर का मजा लेते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं, इस साल राखी पर डिनर में ऐसा क्या बनाया जाए, जो हर किसी को पसंद आए, तो आज हम आपको यहां कुछ हेल्दी और टेस्टी डिनर आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

राखी पर बनाने के लिए बेस्ट डिनर

1. शाही पनीर और पूरी

Raksha Bandhan Dinner Ideas
Raksha Bandhan Dinner Ideas (Source: Social Media)

त्योहार के दिन आप शाही पनीर के साथ गरमा-गरम पूरियां भी बना सकते हैं। इन दोनों का कॉम्बो लोगों को बेहद पसंद आता है। इसके साथ में आप जीरा राइस या रायता भी रख सकते हैं। मीठे में खीर या गुलाब जामुन बनाएं।

2. पाव भाजी

Raksha Bandhan 2026 Special Foods
Raksha Bandhan 2026 Special Foods (Source: Social Media)

अगर आप जल्दी और आसान खाना बनाना चाहते हैं, तो पाव भाजी आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ढेर सारी सब्जियों को मैश करके मक्खन वाली भाजी बनाएं और बटर में पाव सेंक लें। बच्चे और बड़े सभी इसे खुशी से खाएंगे।

3. डोसा और सांभर

Raksha Bandhan Menu Ideas
Raksha Bandhan Menu Ideas (Source: Social Media)

हल्का और मजेदार खाना हर किसी को पसंद होता है, तो साउथ इंडियन खाना बना सकते हैं। आप घर पर मसाला डोसा या इडली के साथ गरमा-गरम सांभर और नारियल की चटनी बना सकते हैं। यह पचाने में भी आसान होता है। इसके साथ आप ताजी प्याज काटकर खाएं इससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

4. छोले भटूरे

Raksha Bandhan 2026
Raksha Bandhan 2026 (Source: Social Media)

रक्षा बंधन की शाम के लिए छोले भटूरे भी एक अच्छा ऑप्शन है। मसालेदार छोले के साथ फूले-फूले भटूरे, थोड़ा प्याज का सलाद और अचार परोसें। यह डिश बड़े से लेकर बच्चों तक को खूब पसंद आएगी।

Also Read: Unique Potato Recipes: उबले आलू से बनाएं ये 4 मजेदार डिशेस, ब्रेकफास्ट से लेकर व्रत तक के लिए हैं परफेक्ट ऑप्शन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।