Unique Potato Recipes: उबले आलू से बनाएं ये 4 मजेदार डिशेस, ब्रेकफास्ट से लेकर व्रत तक के लिए हैं परफेक्ट ऑप्शन

Summary :

यह आर्टिकल बताता है कि आलू, जो कि हर घर में इस्तेमाल होने वाली सब्जी है, उससे रोज़मर्रा के खाने से हटकर कई टेस्टी और चटपटे फूड्स बनाए जा सकते हैं। अगर आप रोज़-रोज़ का खाना खाकर बोर हो चुके हैं, तो आलू से कुछ अनोखे ब्रेकफास्ट या लंच के ऑप्शन आजमा सकते हैं। आर्टिकल में चार खास डिशेस के बारे में बताया गया है

आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर घर में रोजाना के खाने में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग आलू से अलग-अलग तरह की चीजें बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इससे कई तरह की टेस्टी और चटपटी डिश बनाकर तैयार कर सकते हैं। जिसे आप ब्रेकफास्ट या लंच में खा सकते हैं। अगर आप वही रोज़-रोज़ का खाना खाकर बोर हो चुके हैं, तो आलू से कुछ बेहद यूनिक और नया बना सकते हैं। ऐसे में आइए यहां देखते हैं ये डिश कौन-कौन सी हैं और इसे कैसे बनाते हैं।

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये टेस्टी डिशेस

1. आलू की खीर

vegan potato comfort food
vegan potato comfort food (Source: Social Media)

आलू से सिर्फ़ नमकीन ही नहीं, बल्कि कई तरह की टेस्टी डिश बनाकर तैयार की जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको आलू की खीर बनाने के बारे में बताएंगे, इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू को अच्छी तरह छीलकर कद्दूकस कर लें। अब एक बर्तन में दूध उबालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ आलू डालें। फिर इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। लास्ट में चीनी, इलायची पाउडर और अपने पसंदीदा सूखे मेवे जैसे- काजू, बादाम, पिस्ता मिलाएं। यह खीर व्रत के दिनों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

2. आलू हलवा

creative potato side dishes
creative potato side dishes (Source: Social Media)

इस व्रत आप आलू हलवा का हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। फिर एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करके मैश किए आलू को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद स्वादानुसार चीनी, दूध या मावा और इलायची पाउडर डालकर हलवे को घी छोड़ने तक पकाएं।

3. आलू पराठा शॉट्स

Unique Potato Recipes
Unique Potato Recipes (Source: Social Media)

आलू पराठे को एक नया और अच्छा तरीका देकर आप मेहमानों को खिला सकते हैं। छोटे-छोटे मिनी आलू पराठे बनाएं। इसे बनाने के लिए अब दही में भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाकर एक गाढ़ा रायता बना लें । इसके बाद छोटे शॉट ग्लासेस में नीचे यह रायता भरें। पराठे को रोल करके एक टूथपिक की मदद से शॉट ग्लास के ऊपर टिका दें। यह किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

4. पोटैटो नेस्ट (आलू का घोंसला)

Unique Potato Recipes
Unique Potato Recipes (Source: Social Media)

ये डिश देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही टेस्टी और क्रिस्पी होता है। इसे बनाने के लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके लंबे-लंबे लच्छे बना लें और उन्हें पानी से धोकर सुखा लें। अब लच्छों में थोड़ा कॉर्नफ्लोर, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसके बाद एक छोटी छननी में इन लच्छों को कटोरी का आकार देकर गरम तेल में गहरा तलें। अब तैयार क्रिस्पी घोंसले के अंदर उबले चने, मसालेदार आलू, फेटा हुआ दही और इमली की मीठी चटनी भरकर चाट की तरह परोसें।

Also Read: Unique Tea-Time Snacks: शाम की चाय बनेगी खास, रोज के बिस्किट-समोसे छोड़ ट्राई करें ये 4 झटपट और टेस्टी स्नैक्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।