सुबह की चाय हो या शाम की चाय इसके साथ अगर कुछ चटपटा और टेस्टी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। अगर बात चाय कि तो ये समय सिर्फ चाय का नहीं, बल्कि दिन भर की थकान मिटाने और अपनों के साथ बैठने का एक खूबसूरत बहाना होता है। अगर आप भी रोज-रोज वही समोसे या बिस्किट खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको 4 ऐसे ससान और यूनिक स्नैक्स बता रहे हैं, जिसे आप चाय के साथ खा सकते हैं।
चाय के खाने के लिए बेस्ट स्नैक्स
1. कुरकुरा कॉर्न पालक रोल

अगर आप कॉर्न पालक रोल को सुबह या शाम के समय खाते हैं, तो ये स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी अच्छा मेल है। इसे बनाने के लिए उबले हुए स्वीट कॉर्न और बारीक कटे पालक को मैश किए हुए आलू के साथ मिलाएं। फिर इसमें हरी मिर्च, गरम मसाला और थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर मिलाकर छोटे-छोटे रोल बना लें। इन रोल्स को ब्रेडक्रम्ब्स में लपेटकर एयर-फ्राई या शैलो फ्राई करें। इसे हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।
2. कुल्हड़ पिज्जा मटरी

कुल्हड़ पिज्जा मटरी एक ऐसी डिश है, जिसे सुबह या शाम के नाश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। इसे बनाने के लिए घर की बनी छोटी-छोटी कुरकुरी मटरी लें। फिर उनके ऊपर बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और उबले कॉर्न डालें। इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और कद्दूकस किया हुआ चीज़ छिड़कें। फिर इसे माइक्रोवेव या तवे पर 1 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि चीज़ पिघल जाए।
3. मखाना झालमुड़ी

मखाना को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये हल्का, क्रिस्पी और बिना तेल का लो-कैलोरी स्नैक्स है। इसे बनाने के लिए मखाने को थोड़े से घी और हल्दी-नमक के साथ धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें। अब एक कटोरे में भुने मखाने, बारीक कटी प्याज, टमाटर, उबला आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अब आपकी झटपट मखाना झालमुड़ी बनकर तैयार है।
4. चीज़-स्टफ्ड मिर्ची पकौड़ा

मिर्ची पकौड़ा खाने में बेहद टेस्टी और चटपटा लगता है। यह तीखे और चीज़ी स्वाद का बेहतरीन मेल है। इसे बनाने के लिए बड़ी और कम तीखी हरी मिर्च के बीच में चीरा लगाकर बीज निकाल लें। अंदर कद्दूकस किया चीज़, उबला आलू और चाट मसाला मिलाकर भरें। अब इसे बेसन के घोल में डुबोकर क्रिस्पीहोने तक तलें। इसका अंदर से मेल्टेड चीज़ का स्वाद चाय के साथ कमाल लगता है।


Download Android App
Download iOS App




