दिल्ली से बिहार तक झमाझम बारिश, 19 राज्यों में मौसम का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देश भर में इस समय मौसम का मिज़ाज बदल गया है और मानसूनी बारिश कई राज्यों में कहर बरपा रही है। असम, गुजरात और ओडिशा में भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है,

देशभर में इस समय मौसम का मिज़ाज बदला है। कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने कहर मचा रखा है। असम, गुजरात और ओडिशा में भारी बारिश की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में तूफानी हवाएं चल सकती हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन का डर भी बना हुआ है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

किन 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट है?

आज, 4 अगस्त को मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में बारिश के तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार में ऑरेंज अलर्ट है।

दिल्ली में येलो अलर्ट

Aaj ka Mausam 4 August 2026
 Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में मौसम विभाग ने 04 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से लेकर शाम तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बावजूद भी राजधानी के लोगों को हवा में नमी की वजह से उमस झेलनी पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 6 अगस्त के बीच श्चिमी इलाकों में और 4 से 7 अगस्त को पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। ,मंगलवार सुबह से ही नोएडा के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो रही है। IMD ने कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में 4 अगस्त को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है, वहीं 5 और 6 अगस्त को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 10 जिलों, अररिया, भोजपुर, बक्सर, कटिहार, किशनगंज, सारण, सिवान में भारी बारिश और समस्तीपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण जिले में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

असम में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 4 August 2026
 Assam Weather (Image- Social Media)

असम में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति है। मौसम विभाग के मुताबिक, 04 अगस्त को असम में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आस-पास रहने का अनुमान है। राज्य में अभी तक बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (4 अगस्त) न्यूनतम तापमान (4 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 31 °C 27 °C
जयपुर (Jaipur) 32 °C 26 °C
रांची (Ranchi) 29 °C 24 °C
चेन्नई (Chennai) 36 °C 27 °C
शिमला (Shimla) 23 °C 20 °C
पटना (Patna) 32 °C 27 °C
मुंबई (Mumbai) 29 °C 27 °C
नैनीताल (Nainital) 22 °C 21 °C
भोपाल (Bhopal) 31 °C 25 °C
कोलकाता (Kolkata) 32 °C 28 °C
लखनऊ (Lucknow) 30 °C 27 °C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।