Top 20 News 10 June आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

Summary :

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय एक बच्ची से सामूहिक बलात्कार और फिर उसकी नृशंस हत्या कर देने के मामले के सात आरोपियों में से छह को यहां एक अदालत ने सोमवार को दोषी ठहराया। वकीलों ने यह जानकारी दी। दोषियों को सोमवार को अपराह्न सजा सुनाई।

1. कठुआ रेप-मर्डर केस में आया फैसला : कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय एक बच्ची से सामूहिक बलात्कार और फिर उसकी नृशंस हत्या कर देने के मामले के सात आरोपियों में से छह को यहां एक अदालत ने सोमवार को दोषी ठहराया। वकीलों ने यह जानकारी दी। दोषियों को सोमवार को अपराह्न सजा सुनाई। इनमें से तीन को उम्रकैद और अन्य तीन को 5-5 साल की सजा सुनाई गई है।
 …. read more

2. केन्द्र और बीजेपी पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केन्द्र और सत्तारूढ़ बीजेपी के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा भड़काने और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। ममता ने यह भी कहा कि बीजेपी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह देश में इकलौती हैं जो उनका विरोध कर रही हैं। 
3. बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने PM मोदी से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को परामर्श जारी किए जाने के बीच राज्य के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की।
 …. read more
4. नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी से की मुलाकात, ‘स्थिति’ से कराया अवगत
पंजाब के मंत्री एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को अहम स्थानीय शासन विभाग से हटाए जाने के कुछ दिन बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें राज्य की “स्थिति” से अवगत कराया।नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की, उन्हें अपना पत्र सौंपा, उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
 …. read more
5. ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता गिरीश कर्नाड के निधन पर कर्नाटक में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता, थियेटर के प्रख्यात कलाकार, अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड का सोमवार को अपने घर में निधन हो गया। वह 81 साल के थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई। गिरीश लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। 
6. बंगाल में BJP ने किया काला दिवस मनाने का ऐलान, गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर TMC का बयान
लोकसभा चुनाव से ही पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच तनाव जारी है। आए दिन दोनों पार्टियों के बीच झड़पे हो रही है। लगतार दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। इस तनाव के हिंसक रूप से लेने से राज्य में चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। वहीं बीजेपी ने सोमवार को बशीरहाट में 12 घंटे का बंद और पूरे बंगाल में काला दिवस मनाने का ऐलान किया है।
 …. read more
7. ओवैसी बोले- वायनाड में 40 प्रतिशत मुसलमान, इसलिए वहां से जीते राहुल गांधी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वायनाड लोकसभा सीट से जीत को लेकर हमला बोला है।  ओवैसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कारण नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों के कारण कई राज्यों में कांग्रेस की हार हुई है।
 …. read more
8. UP : इटावा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए चार यात्री, मौत
उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बलरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास खड़ी अवध एक्सप्रेस के चार यात्रियों की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मृत्यु हो गई और कई यात्री घायल हो गए। इटावा के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सोमवार सुबह अवध एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर से बांद्रा टर्मिनल जा रही थी।
 …. read more
9. CM नीतीश कुमार बोले- धारा-370 हटाये जाने के पक्ष में नहीं है जदयू
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जम्मू-कश्मीर से संबंधित धारा 370 हटाने का विरोध करेगी लेकिन इसे लेकर पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ नाता रखेगी या तोड़ देगी, इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
 …. read more
10. पत्रकार प्रशांत की गिरफ्तारी पर मायावती ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुये इस कार्रवाई को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। 
11. चंदा कोचर तारीख पर नहीं हो सकी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश, दुबारा बुलाया जाएगा
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होना था। लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहीं। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि इसके पीछे उन्होंने खराब सेहत का हवाला दिया है। उन्हें अब इसी सप्ताह पेश होने के लिए कहा जाएगा।
 …. read more
12. झारखंड : हजारीबाग में बस और ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 25 घायल
झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में सोमवार तड़के बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस पर सवार लोग रांची से गया जा रहे थे तभी दनुआ घाटी के निकट बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। 
13. मध्य प्रदेश : भोपाल में 8 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 साल मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने खंडवा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने बताया कि आरोपी को खंडवा के मोरटक्का से पुलिस गिरफ्त में ले लिया गया है। उसके पहचान पत्रों से उसकी पहचान करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
 …. read more
14. राम मंदिर पर शिवसेना सांसद संजय राउत बोले, हमारे लिए मोदी ही सुप्रीम कोर्ट
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जब देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत दिया है इसलिए हमारे लिए मोदी ही सुप्रीम कोर्ट हैं। संजय राउत ने आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आ गई है।
 …. read more
15. उत्तराखंड के नचिकेता ताल में साधना करने पहुंचीं उमा भारती
वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नचिकेता ताल में ध्यान-साधना करने पहुंची हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा का एक माह के अंदर उत्तरकाशी जिले का यह दूसरा दौरा है। प्रशासन ने नचिकेता ताल में उमा के ठहरने और सुरक्षा संबंधी सुविधायें उपलब्ध कराई हैं।
 …. read more
16. इमरान खान ने की नागरिकों से 30 जून तक संपत्ति घोषित करने की अपील
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को नागरिकों से 30 जून तक अपनी संपत्ति घोषित करने को कहा। इमरान ने वित्तवर्ष 2019-20 के लिए संघीय बजट से पहले राष्ट्र को एक टेलिविजन संबोधन में यह अपील की। वित्तवर्ष 2019-20 का बजट मंगलवार को घोषित किया जाना है।
 …. read more
17. धमाकों की जांच को लेकर कोलंबो कैथोलिक चर्च के प्रमुख संतुष्ट नहीं
श्रीलंका में कोलंबो के कैथोलिक चर्च के प्रमुख कार्डिनल मैलकॉम रंजीत ने 21 अप्रैल को ईस्टर पर हुए धमाकों की मौजूदा जांच को लेकर असंतोष प्रकट करते हुए कहा है कि पहले की छानबीन की तरह इसमें भी आखिर में कुछ निष्कर्ष नहीं निकलेगा।
 …. read more
18. भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
भारतीय टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। साउथ मुंबई होटल में युवराज ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपने संन्यास के बारे में घोषणा की है। साल 2000 में नैरोबी में युवराज ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी। केन्या के खिलाफ उस वनडे मैच में युवराज ने बल्लेबाजी नहीं की थी।
 …. read more
19. वापसी पर द. अफ्रीका-वेस्टइंडीज की निगाहें
कुछ प्रमुख खिलाड़यों के चोटिल होने, बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन और लगातार तीन हार से आहत दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी विश्व कप 2019 में सोमवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली जीत की तलाश में जुटा है।
 …. read more
20. बल्ले पर ‘सेंसर’ का उपयोग कर रहे हैं वार्नर
आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर विश्व कप के आगे के कड़े मुकाबलों की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसके लिये वह अपने बल्ले पर नये उपकरण का उपयोग कर रहे हैं जो कि एक सेंसर है जिसमें बैकलिफ्ट के कोण से लेकर बल्ले की अधिकतम गति जैसे आंकड़े दर्ज रहते हैं।
 …. read more

Desk Team