राजस्थान के अल्पसख्यंक मामलात एवं वक्फॅ मंत्री शालेह मोहम्मद ने अधिकारियों को विभाग द्वारा दिए जा रहे ऋण वितरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए गरीब तबकों को इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है। श्री मोहम्मद ने आज यहां मदरसा बोर्ड के सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन हर माह आयोजित करने के साथ ही सम्पूर्ण कार्य योजना बनाकर अल्पसख्ंयक वर्ग के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोडने के प्रयास करे।
उन्होंने वक्फॅ बोर्ड की प्रोपर्टी पर हुए अतिक्रमण हटाने की हिदायत देते हुए न्यायलयों में लंबित चल रहे मुकदमों पर प्रभावी पैरवी करवाकर उनका उचित निस्तारण करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से अन्य राज्यों के अल्पसख्यंक विभाग मॉडल का अध्ययन कर राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फॅ की भी नियमित बैठक कराने एवं योजनाओं की समीक्षा एवं आधुनिकीकरण के निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिलों के दोरो पर जाकर अल्पसख्यंक विभाग से संबंधित योजनाओं की समिक्षा कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट करें। इस अवसर पर अल्पसख्यंक मामलात राज्यमंत्री ममता भूपेश ने अधिकारियों को अल्पसख्यंक समुदाय के कामगारों को प्रोत्साहित कर आर्थिक मजबूती देने के निर्देश दिये। बैठक में अल्पसख्यंक मामलात एवं वक्फ सचिव अपर्णा अरोरा ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, छात्रवृत्ति, अनुप्रति योजना,कौशल विकास,मदरसा शिक्षा आदि विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



