1. दिल्ली विधानसभा चुनाव : EC ने अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा को भाजपा की स्टार प्रचारक की सूची से बाहर किया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कथित तौर पर विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा का नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दिया।
2. दिल्ली चुनाव : जे पी नड्डा बोले- दिल्ली में पोस्टरबाजी वाली सरकार नहीं, डबल इंजन की भाजपा सरकार चाहिए
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आम आदमी पार्टी पर जन लोकपाल, स्वराज से मुंह फेरने और सिर्फ बातें करने का बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में ‘‘पोस्टरबाजी वाली सरकार’’ नहीं, डबल इंजन की भाजपा सरकार चाहिए। नड्डा ने ट्वीट किया, न जन लोकपाल, न स्वराज, केवल अहंकार का राज।
3. CAA को लेकर कन्हैया कुमार ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सरकार देश में भड़की आग में घी डालने का काम कर रही
जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये देश में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच टकराव पैदा करने का काम करते हैं। इस टकराव को बढ़ाने में नागरिकता संशोधन कानून आग में घी डालने का काम कर रहा है।
4. दिल्ली चुनाव : CM केजरीवाल बोले- भाजपा का मुझे ‘‘आतंकवादी’’ कहना बेहद दुखद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम किया है और बदले में भाजपा उन्हें ‘‘आतंकवादी’’ बुला रही है। अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा नेता के इस विवादित बयान वाली खबरों को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि वह लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
5. कांग्रेस नेता चिदंबरम ने भाजपा पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुछ नेताओं के विवादित बयानों का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि इस चुनाव में हार तय देखकर भाजपा के लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
6. अनुराग ठाकुर के बयान पर ओवैसी बोले- जगह बताइए जहां मुझे गोली मारेंगे, मैं आने को तैयार
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) नेता असद्दुदीन ओवैसी ने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने वित्त राज्य मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठकुर के कथित ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…’ वाले नारे पर कहा कि अनुराग ठाकुर मुझे भारत में वो जगह बताएं, जहां मुझे गोली मारेंगे। मैं वहां आने को तैयार हूं।’
7. राहुल ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पर साधा निशाना, कहा- अर्थव्यवस्था को लेकर हैं अनभिज्ञ
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री पर निशाना साधा है। आम बजट पेश किए जाने से कुछ दिन पहले, बुधवार को राहुल गाँधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बारे में अनभिज्ञ हैं कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए आगे क्या करना है।
8. दिल्ली की अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े धन शोधन मामले में कारोबारी सी सी थंपी को जमानत दी
दिल्ली की एक अदालत ने विदेश में कथित तौर पर अवैध रूप से संपत्ति खरीदने के रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े धन शोधन के एक मामले में बुधवार को प्रवासी भारतीय कारोबारी सी सी थंपी को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने पांच लाख रुपये के एक निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानत देने पर थंपी को राहत प्रदान की।
9. निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश कुमार की दया याचिका की ख़ारिज
सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के दोषी मुकेश कुमार सिंह की दया याचिका खारिज करने के राष्ट्रपति के आदेश को चुनौती देने वाली अपील बुधवार को ठुकरा दी। न्यायमूर्ति आर. भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना की एक पीठ ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका का शीघ्र निपटारा किए जाने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने सोच-समझकर फैसला नहीं किया।
10. बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भाजपा में हुई शामिल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में करेंगी प्रचार
ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। 29 वर्षीय साइना हरियाणा निवासी हैं और हैदराबाद में रहती हैं। विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकीं साइना ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं।
11. कोरोना वायरस को लेकर 21 एयरपोर्ट पर थर्मल जांच शुरु, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया परामर्श
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारत आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये देश के 21 हवाईअड्डों पर ‘थर्मल जांच’ शुरु कर दी है। इस बीच मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अनावश्यक रूप से चीन की यात्रा करने से बचने का परामर्श भी जारी किया है।
12. कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 132 हुई, 6,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि
चीन में घातक कोरोना वायरस का कहर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि इससे 25 और लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है। करीब 6,000 लोगों के इसकी चपेट में आने की भी पुष्टि की गई है।
13. आतंकवाद के खिलाफ सोच बिल्कुल साफ : हर्षवर्धन श्रंगला
नए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में आतंकवाद व इससे खुले समाज को होने वाले खतरे को लेकर सोच बिल्कुल साफ है। 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी श्रंगला ने विजय गोखले की जगह ली है।
14. भारत बंद: मुंबई में कई ट्रेनें रोकी गईं, ठाणे में कोई असर नहीं
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के तहत कांजुरमार्ग स्टेशन पर पटरियों पर विरोध प्रदर्शन के कारण बुधवार सुबह मुंबई में मध्य रेलवे (सीआर) की उपनगरीय रेल सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हुईं। पुलिस ने बताया कि कम से कम 100 प्रदर्शनकारी सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन की पटरियों पर जमा हो गए और सीएसएमटी की ओर जाने वाली धीमी गति की कई ट्रेनों को रोक दिया।
15. एल्गार परिषद मामला NIA को सौंपने पर शिवसेना ने मोदी सरकार की नीयत पर उठाए सवाल
एल्गार परिषद का संवेदनशील मामला एनआईए को सौंपने को लेकर केंद्र पर हमला करते हुए शिवसेना ने बुधवार को मोदी सरकार पर गैर-भाजपा शासित महाराष्ट्र के मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में सरकार के इस कदम पर सवाल करते हुए कहा, ‘‘भारत राज्यों का संघ है।
16. कर्नाटक : अनुराग ठाकुर के समर्थन में सीटी रवि बोले- देशद्रोहियों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या बिरयानी देंगे?
कर्नाटक की येदयुरप्पा सरकार में मंत्री रहे सी टी रवि ने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के नारे का समर्थन किया है। उन्होंने नारे का समर्थन करते हुए कहा कि देश के गद्दारों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या बिरयानी देंगे। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के एक चुनावी सभा में अनुराग ठाकुर ने लोगों से नारे लगवाए थे, कि ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’।
17. सीएए पर केरल विधानसभा में हंगामा : यूडीएफ विधायकों ने राज्यपाल का रोका रास्ता, मार्शलों ने रास्ता बनाया
केरल में विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विधायकों ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का रास्ता रोका और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए तथा बैनर दिखाए। यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने खान को नीति संबोधन के लिए विधानसभा को बुलाया।
18. CAA के विरोध में जंतर-मंतर पर जुटे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही शाहीन बाग की महिलाएं बुधवार को जंतर मंतर पर जमा हुईं। यहां प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर विख्यात शायर फैज अहमद फैज की नजम ‘हम देखेंगे’ भी पढ़ी।
19. दिल्ली चुनाव : CM केजरीवाल बोले- पैसे की कमी नहीं, बल्कि सरकारों में इच्छा की कमी है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि सरकार में पांच साल रहने का मेरा अनुभव कहता है कि देश को जानबूझकर बीते 70 सालों से अनपढ़ व गरीब रखा गया है और पैसे की कोई कमी नहीं है, बल्कि सरकारों में इच्छा का अभाव है।
20. हिटमैन रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में दिलाई जीत, भारत 3-0 से श्रृंखला में आगे
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने इस विशेषण को चरितार्थ करते हुए सुपर ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो छक्के लगाकर भारत को तीसरे टी20 मैच में बुधवार को रोमांचक जीत और श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढत दिलाई । जीत के लिये 180 रन के लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी न्यूजीलैंड टीम को आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने 179 रन पर रोक दिया जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा । शमी ने 20वें ओवर में पहले केन विलियमसन और आखिरी गेंद पर रोस टेलर को बोल्ड करके मेजबान से शर्तिया जीत छीन ली ।


Download Android App
Download iOS App



