Top 20 News 6 June : आज की 20 सबसे बड़ी ख़बरें

Summary :

top 20 news, top news, news headlines, breaking news

1.मोदी सरकार ने 8 कैबिनेट समितियों का किया पुनर्गठन
सरकार ने सुरक्षा और नियुक्ति संबंधी समिति सहित केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आठ समितियों का पुनर्गठन किया है। नियुक्ति मामलों की समिति के सदस्यों में केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
2.प्रफुल्ल पटेल ने पीएमएलए मामले में ED के समक्ष पेश होने के लिए दूसरी तारीख की मांग
 पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री एवं राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कई करोड़ रुपए के कथित विमानन घोटाले के कारण सरकारी कंपनी एयर इंडिया को हुए नुकसान से संबंधित धन शोधन मामले की जांच में ईडी के समक्ष पेश होने के लिए बृहस्पतिवार को दूसरी तारीख देने का आग्रह किया।
3.देश के कई हिस्‍सों में आज तेज आंधी-तूफान की संंभावना, 48 घंटों के अंदर केरल पहुंचेगा मानसून
देश के कई शहरों में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। कड़कती धुप और तेज लू के कारण लोगों व जानवरों का बुरा हाल है। गर्मी के कारण देश के कई हिस्सें पानी की कमी और सूखा से प्रभावित है। …Read More
4.मायावती का मोदी पर निशाना, कहा-अब पछताये क्या हो, जब चिड़िया चुग गई खेत
बसपा अध्यक्ष मायावती ने बेरोजगारी शीर्ष पर और विकास दर न्यूनतम होने संबंधी आधिकारिक आँकड़ों के हवाले से केंद्र में मोदी सरकार को फिर से जिताने वाले ग़रीब और बेरोज़गारों पर तंज कसते हुए कहा है, “अब पछताने से क्या होगा, जब चिड़िया चुग गयी खेत।”
5.योग दिवस से पहले PM मोदी ने ताड़ासन का वीडियो पोस्ट कर बताए फायदे
आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने एनीमेशन का ताड़ासन करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। 
6.रविशंकर बोले- PM मोदी टीम के अनुशासित सदस्य की तरह काम करूंगा
केंद्रीय कानून एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ – सबका विकास के मूलमंत्र को ध्यान में रखकर मोदी की टीम के एक अनुशासित सदस्य के तौर पर कार्य करेंगे। प्रसाद ने भरोसा जताया कि भारत संचार निगम की स्थिति में जल्द ही बड़े सुधार दिखाई देंगे।
7.पश्चिम बंगाल : कूच बिहार में TMC कार्यकर्ता की हत्‍या, पार्टी ने BJP पर लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में शुरू हुई हिंसा अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही है। बंगाल से लगातार बीजेपी और टीएमसी के बीच झड़पे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है। हाल में ही कूचबिहार में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। 
8.शिवसेना ने बीजेपी से की डिप्टी स्पीकर पद की मांगा, कहा- यह हमारा हक
शिवसेना ने बीजेपी प्रेसिडेंट और यूनियन होम मिनिस्टर अमित शाह से नई लोकसभा में डिप्टी स्पीकर की पोस्ट अपनी पार्टी को देने की मांग की है। गुरुवार को पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि यह हमारा हक है और यह पद शिवसेना को मिलना चाहिए।
9.AN -32 विमान के तलाशी अभियान में, मानव रहित यान भी शामिल
अरूणाचल प्रदेश में लापता वायु सेना के ए एन-32 परिवहन विमान का अभी तक पता नहीं चला है और सेना,नौसेना, इसरो तथा अन्य एजेन्सियों के बाद अब दिन-रात चलाये जा रहे तलाशी अभियान में सेना के मानव रहित यानों की भी मदद ली जा रही है। 
10.SCO सम्मेलन में नहीं होगी मोदी-इमरान के बीच द्विपक्षीय बैठक : विदेश मंत्रालय
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के उनके समकक्ष इमरान खान के बीच किसी भी द्विपक्षीय बैठक की कोई योजना नहीं है। 
11.नवजोत सिंह सिद्धू ने हार को लेकर दिया बयान, कहा-सिर्फ मैं नहीं जिम्मेदार
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आज कैबिनेट की बैठक में मौजूद नहीं रहे। वहीं सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में हुई हार को लेकर बयान दिया है। 
12.CM कमलनाथ ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी से भेंट करके मध्यप्रदेश में लंबित योजनाओं के लिए आवंटित राशि शीघ, जारी किये जाने की मांग की। 
13.आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिए RBI ने नीतिगत ब्याज दर में फिर 0.25% की कटौती
आर्थिक वृद्धि दर में नरमी के बीच रिजर्व बैंक ने गुरुवार को अपनी मुख्य नीतिगत ब्याज दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती की और साथ ही आगे के लिए नीतिगत रुख को ‘तटस्थ’ से ‘नरम’ कर दिया। 
14.कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी का बड़ा खुलासा , कहा -ISI से मिलता था फंड , भारत के खिलाफ गतिविधियों में करती है इस्तेमाल
कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी ने खुलासा किया है कि वह पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी के जरिये लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के करीब आई। अधिकारी दुख्तारन-ए-मिल्लत नेता अंद्राबी का रिश्तेदार था। अंद्राबी के साथ ही दो अलगाववादी नेताओं से इन दिनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पूछताछ कर रही है।
15.गुजरात और राजस्थान में भूकंप के झटके
राजस्थान में सिरोही, जालौर और कुछ अन्य स्थानों पर आज रात भूकम्प के झटके महसूस किये गये। सिरोही संवाददाता के अनुसार रात करीब साढ़ दस बजे अचानक घरों के दरवाजे और खिड़कियां खड़कने लगीं। 
16.रक्षा बजट में कटौती का ‘‘सेना की जवाबी कार्रवाई की क्षमता’’ पर असर नहीं पड़ेगा : जनरल बाजवा
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि एक साल के लिये अपने रक्षा बजट में कटौती करने के सेना के इस कदम का हर किस्म के खतरे से निपटने में उसकी ‘‘जवाबी कार्रवाई की क्षमता’’ पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
17.डोनाल्ड ट्रंप ने विरोध प्रदर्शनों के बीच आयरलैंड का किया दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद बुधवार को आयरलैंड का दौरा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप का आयरलैंड का यह पहला आधिकारिक दौरा था। 
18.एबी डिविलियर्स विश्‍व कप 2019 खेलना चाहते थे, अफ्रीकी बोर्ड ने इस वजह से खारिज किया प्रस्ताव
बीते बुधवार को साउथ अफ्रीका अपना तीसरा मैच भारत के खिलाफ खेली जिसमें 6 विकेट से भारत ने मात दे दी। साउथ अफ्रीकी टीम को इस बड़े टूर्नामेंट में अपने चैंपियन खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की कमी खल रही है। 
19.ICC World Cup 2019, AUS vs WI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले दिया बल्लेबाजी का मौका
आईसीसी विश्व कप 2019 का 10वां मैच गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच नॉटिंघम में खेला जा रहा है। विश्व कप 2019 में दोनों ही टीमों ने अपना पहला मैच जीत लिया है। 
20,साउथ अफ्रीका को हराने के बाद धोनी ने इस तरह रोहित शर्मा को दिया सम्मान, वीडियो वायरल
एमएस धोनी ने एक बार फिर से भारत को साउथ अफ्रीका को विश्व कप 2019 में अपने पहले मैच में 6 विकेट से हराकर अपनी महानता का परिचय दिया।

Ujjwal Jain