मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद इब्राहिम सोलिह के आग्रह पर भारत उनके देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाने में मदद करेगा। विदेश सचिव विजय गोखले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव एवं श्रीलंका की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि सोलिह ने भारत से आग्रह किया है कि वह मालदीव की पुरुष और महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाने में मदद करे। उन्होंने कहा कि इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का एक दल हाल ही में माले होकर आया है। प्रधानमंत्री मोदी 8 एवं 9 जून को मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।
गोखले ने कहा कि भारत माले में एक क्रिकेट स्टेडियम मालदीव को दिए गये आसान ऋण की राशि में से बनाएगा। इसके अलावा खिलाड़यिं, अंपायरों, रेफरियों और कोचों के चयन तथा उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था में भी भारत मदद करेगा। इसके अलावा भारत ने मालदीव को क्रिकेट किट उपलब्ध करायीं हैं। इससे पहले अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाने में भी भारत ने मदद की थी।


Download Android App
Download iOS App



