यात्रीगण ध्यान दें! गाड़ी नंबर 05057 फरवरी 26 तक रहेगी कैंसिल, देखें कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट

Summary :

Train Cancelled List: त्यौहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में रोजाना करोड़ों लोग रेलवे से सफर करते हैं। इन्हीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे रोजाना हजारों ट्रेनें चलाता है। लेकिन कई बार तकनीकी या निर्माण कार्य के कारण रेलवे को कुछ ट्रेनों को रद्द या रुट बदलना पड़ता है। इस बार भी दिवाली से पहले रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया है। तो आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं और उनके रूट बदले गए हैं। Train Cancelled News: कुछ दिनों तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें बता दें…

Train Cancelled List: त्यौहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में रोजाना करोड़ों लोग रेलवे से सफर करते हैं। इन्हीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे रोजाना हजारों ट्रेनें चलाता है। लेकिन कई बार तकनीकी या निर्माण कार्य के कारण रेलवे को कुछ ट्रेनों को रद्द या रुट बदलना पड़ता है। इस बार भी दिवाली से पहले रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया है। तो आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं और उनके रूट बदले गए हैं।

Train Cancelled News: कुछ दिनों तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

Train Cancelled List
Train Cancelled List (CREDIT-SM)

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, गोरखपुर-दिल्ली समेत चार स्पेशल ट्रेनें तय समय तक कैंसिल रहेंगी। जबकि 14 गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएंगी। बता दें कि फिलहाल वाशिंग पिट संख्या 1 और 2 पर कुछ कार्य होना है। इसलिए यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Railway News: यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट (credit-sm)

 

ट्रेन नंबर रूट कैंसिल रहने की अंतिम तिथि
05057 गोरखपुर → दिल्ली (स्पेशल) 26 फरवरी
05058 दिल्ली → गोरखपुर (स्पेशल) 27 फरवरी
05053 गोरखपुर → बांद्रा टर्मिनस (स्पेशल) 27 फरवरी
05054 बांद्रा टर्मिनस → गोरखपुर (स्पेशल) 28 फरवरी

Diwali Chhath Special Trains: त्योहारों को लेकर ट्रेनों में भीड़

Diwali Chhath Special Trains
Diwali Chhath Special Trains (CREDIT-SM)

दिवाली और छठ के दौरान होने वाली भीड़ से निपटने के लिए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़े बदलाव किए हैं। 13 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म 30 अक्टूबर तक बदले गए हैं। प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी 28 अक्टूबर तक बंद कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें– बड़ी खबर, प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव! प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।