Ayodhya LPG Cylinder Blast: तेज धमाके से ढहा मकान, बॉडी के उड़े चिथड़े, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Summary :

Ayodhya LPG Cylinder Blast:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक मकान के तेज विस्फोट होने के बाद मकान पल भर में ढह गया। जिसमें तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोट, जिसके कारण मकान ढह गया, संभवतः गैस सिलेंडर या प्रेशर कुकर के कारण हुआ था। इस घटना के बाद राहत और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। Ayodhya LPG Cylinder Blast: शवों के चिथड़े उड़े…

Ayodhya LPG Cylinder Blast:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक मकान के तेज विस्फोट होने के बाद मकान पल भर में ढह गया। जिसमें तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोट, जिसके कारण मकान ढह गया, संभवतः गैस सिलेंडर या प्रेशर कुकर के कारण हुआ था। इस घटना के बाद राहत और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Ayodhya LPG Cylinder Blast: शवों के चिथड़े उड़े

Ayodhya LPG Cylinder Blast
Ayodhya LPG Cylinder Blast (source: social media)

घर में हुए इस तेज धमाके के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। विस्फोट का मंजर देख कर हर कोई सिहर उठा, शवों के चिथड़े उड़ गए थे, मकान ढह गया था और विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी थी। इस घटना की और आसपास के खेतों में लगी फसलों की भी जांच की जा रही है। सभी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, क्योंकि आसपास कोई पड़ोसी नहीं है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LPG Cylinder Blast News: गैस और कुकर की वजह से विस्फोट

Ayodhya LPG Cylinder Blast
धमाके के बाद घर के उड़े चिथड़े (source: social media)

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि किचन में गैस और कुकर की वजह से विस्फोट हुआ है। घटना की जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस भयावह घटना के बाद भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा और बचाव के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं।

CM Yogi Express Grief: शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में गुरुवार शाम एक घर में हुए विस्फोट के बाद पांच लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को “हृदय विदारक” बताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने हादसे के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

ALSO READ: फिरोजाबाद में निर्माणाधीन रेलवे पुल का हिस्सा गिरा, चार मजदूर घायल, जांच के आदेश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।