कोषागार में कार्यरत 129 लिपिकों का स्थानांतरण

Summary :

पटना समाहरणालय अंतर्गत पदस्थापित 14 लिपिकों को पारस्परिक स्थानांतरण हेतु प्राप्त अभ्यावेदन पर सम्यक् विचारोपरांत स्थानांतरण किया।

पटना : जिलाधिकारी कुमार रवि ने 05 वर्षों से लगातार पदस्थापित पटना समाहरणालय अंतर्गत विभिन्न शाखाओं, अनुमंडलों, प्रखंडों, अंचलों एवं जिला स्थित विभिन्न कोषागारों में कार्यरत 129 लिपिकों का कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित किया। उन्होंने कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से पटना जिला अंतर्गत विभिन्न अंचलों में कार्यरत 32 राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया।

उन्होंने कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 04 प्रधान लिपिकों का स्थानांतरण किया।जिलाधिकारी ने कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोषागार कार्यालय के 02 डाटा इंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए का स्थानांतरण किया है। पटना समाहरणालय अंतर्गत पदस्थापित 14 लिपिकों को पारस्परिक स्थानांतरण हेतु प्राप्त अभ्यावेदन पर सम्यक् विचारोपरांत स्थानांतरण किया।

पारस्परिक स्थानांतरण हेतु प्राप्त अभ्यावेदन पर स्थानांतरित लिपिकों का यात्राभश्रा देय नहीं होगा। पटना समाहरणालय अंतर्गत पदस्थापित समूह घर के 09 कर्मियों का स्थानांतरण किया है। नवपदस्थाति कार्यालय से मिलेगा।

Desk Team