पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेे पत्र द्वारा देश में बढ़ रही असमानता को दूर करने की अपील करते हुए डा. जगन्नाथ मिश्र ने कहा है कि भारत के लिए आर्थिक विकास अब भी उच्च प्राथमिकता वाला विषय है। लेकिन समाज में व्याप्त असमानता एवं विषमता को खत्म करने की प्रतिबद्धता का कमजोर पडऩा दुख की बात है। इस समय देश में दलितों एवं अल्पसंख्यकों के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है। ऐसे वक्त में लोगों को विभाजनकारी नीति एवं राजनीति को नकारने के लिए एकजुट होना होगा।
डा. मिश्र ने कहा कि देश की राजनीतिक विमर्श में स्वतंत्रता और विकास के बीच चयन करने का एक खतरनाक एवं गलत मेल उभर रहा है जिसे खारिज किया जाना चाहिये। विकास नियोजन और योजना आयोग की संकल्पना इसलिए की गयी थी कि अर्थव्यवस्था के विकास के दौर में असमानता न बढऩे पाये। लेकिन योजना आयोग को खत्म किये जाने के बाद असमानता को काबू में करने के लिए नये सिरे से कोशिश करनी होगी।


Download Android App
Download iOS App



