तेजस या शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने पर अब शायद आपको फिल्म देखने, विडियो गेम खेलने और गाने सुनने की सुविधा न मिल सके। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे ने सीट के पीछे लगी एलसीडी स्क्रीनों को हटाने का फैसला कर लिया है। इसकी वजह रेलवे की कोई आंतरिक नीति नहीं है बल्कि यात्रियों की बदसलूकी है। आपको बता दें कि मुंबई अहमदाबाद शताब्दी के अनुभूति कोच में एलसीडी स्क्रीन लगी हुए हैं।
जानकारी के अनुसार रेलवे की जांच में इन ट्रेनों में एलसीडी स्क्रीन, उनके तार टूटे हुई थे। कई हेडफोन के चोरी होने की भी खबर है और साथ ही कई पावर स्विच भी गायब मिले थे। ऐसे में रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सभी क्षेत्रीय रेलवे को आदेश दिए गए हैं और वे इस पर एक्शन लेंगे और एलसीडी स्क्रीन को हटा देंगे। यह आदेश फरवरी में दिया गया था।
रेलवे के सभी जोन ने इन एलसीडी स्क्रीन्स को हटाना शुरू कर दिया है। वहीं खबर यह भी है कि एक तरफ रेलवे ट्रेनों से एलसीडी स्क्रीन हटाने जा रहा है, वहीं सभी ट्रेनों में मुफ्त वाई-फाई उपलब्ध कराने की प्लानिंग कर रहा है। जानकारी के अनुसार जल्द सभी ट्रेनों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होगी। कई मॉडर्न सुविधाओं से लैस भारत में पहली तेजस एक्सप्रेस मुंबई और गोवा के बीच मई 2017 में शुरू की गई थी।
अहमदाबाद-मुंबई शताब्दी एक्सप्रेस में लगे अनुभूति कोचों में भी ऐसी एलसीडी स्क्रीन्स थीं। लेकिन अकसर रेलवे को एलसीडी स्क्रीन्स के वायर टूटे मिलते थे, स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया जाता था या फिर पावर स्विच ही हटे मिलते थे। ऐसे में रेलवे ने अब यात्रियों से इस सुविधा को ही वापस लेने का फैसला ले लिया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



