पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाडा में भड़की हिंसा के दौरान घायल हुए भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी हत्या करने की साजिश थी। टीएमसी नेतृत्व पिछले कुछ महीनों से मुझे मारने की योजना बना रहा है।’’
सिंह ने यहां एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘रविवार को इस काम को अंजाम देने के लिए पुलिस अधिकारियों ने टीएमसी के गुर्गे के रूप में काम किया। ईश्वर की कृपा से, मैं किसी तरह बच गया।’’
जिले के श्यामनगर में कुछ दिन पहले एक पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने को लेकर इलाके में हिंसा भड़क गई थी।


Download Android App
Download iOS App



