तृणमूल बहुल विधाननगर मेयर सब्यसाची हटाये गये

Summary :

मुलाकात की खबर सुर्खियों में आयी। श्री दत्ता के श्री राय से काफी मधुर संबंध हैं और वह उनको (श्री राय को) ‘दादा’ कहकर बुलाते हैं।

तृणमूल कांग्रेस बहुल विधाननगर नगर निगम के मेयर सब्यसाची दत्ता ने रविवार को उनके पद से तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया और इसके बाद डिप्टी मेयर तापस चक्रवर्ती को अगले आदेश तक उनके स्थान पर र्शीर्ष पद का कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। 
तृणमूल के सूत्रों ने यहां बताया कि श्री दत्ता को इसलिए हटाया गया क्योंकि पार्टी के 36 पार्षदों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम की ओर से बुलाई गयी बैठक में कह दिया कि वे मौजूदा मेयर के तहत कोई काम नहीं करेंगे। 
इस बैठक में 39 सदस्यीय विधाननगर नगर निगम में से केवल दो पार्षद मौजूद नहीं थे जबकि श्री दत्ता को आमंत्रित ही नहीं किया गया था। 
श्री दत्ता और तृणमूल के बीच गत लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता और तृणमूल के नंबर दो नेता रहे मुकुल राय के साथ उनके घर पर मुलाकात की खबर सुर्खियों में आयी। श्री दत्ता के श्री राय से काफी मधुर संबंध हैं और वह उनको (श्री राय को) ‘दादा’ कहकर बुलाते हैं। 
तृणमूल के पार्षदों की बैठक के बाद,श्री हकीम ने कहा कि वह बिधाननगर नगरपालिका के मौजूदा सदस्यों से एक प्रतिक्रिया चाहते हैं और इस मामले को पार्टी के शर्ष स्तर तक पहुंचा दिया जाएगा। तृणमूल की अनुशासनात्मक समिति ने डिप्टी मेयर पद के लिए श्री चटर्जी पर भरोसा जताया है। बिधाननगर नगर पालिका के तृणमूल पार्षदों ने पार्टी भवन में यह बैठक की।

Desk Team