नई दिल्ली : ट्रक मालिकों की देश व्यापी हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही जिसका दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में ज्यादा असर देखा गया। डीजल की कीमतों में पिछले कुछ वर्षों में बहुत ज्यादा बढ़तरी, थर्ड पार्टी बीमा की लागत बढ़ने और टोल शुल्कों में वृद्धि के विरोध में ट्रक मालिक 18 जून से हड़ताल पर हैं। हालाँकि, उत्तर भारत में हड़ताल का बहुत कम असर दिख रहा है।
ट्रक मालिकों के संगठनों के परिसंघ ने बताया कि देश भर में 50 लाख ट्रक खड़ हैं। इससे ट्रक मालिकों को एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल और इसके कारण पूरे पूर्वोत्तर में ट्रकों का पहिया लगभग पूरी तरह जाम हो चुका है। पश्चिम बंगाल से 30 हजार ट्रकों के हड़ताल में शामिल होने की खबर है।
परिसंघ ने दावा किया है कि महाराष्ट्र से सब्जियों की कीमतों में भारी बढ़तरी हुई है। उसका कहना है कि दिल्ली में भी संजय गाँधी ट्रांसपोर्ट नगर में चार हजार ट्रक खड़ रहे। कर्नाटक और तमिलनाडु में भी हड़ताल का आंशिक असर देखा गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



