पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा के खालिस्तान के समर्थन वाले बयान पर सियासत गरमा गई है।
इस मुद्दे पर अब केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का बड़ा बयान सामने आया है। बता दे कि एक तरफ केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने आप की फंडिंग की जांच करवाने की मांग की, वहीं पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने खालिस्तान पर केजरीवाल को अपना स्टैंड साफ करने को कहा।
सुखपाल सिंह खैहरा का जिक्र कर हरसिमरत कौर ने कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक है कि पंजाब का एक बड़ा नेता (खैहरा) उन लोगों को सपॉर्ट कर रहा है जो देश को बांटना चाहते हैं। इस पर केजरीवाल भी कुछ नहीं बोल रहे। सुखपाल सिंह खैहरा कौन से डॉलर की भाषा बोल रहे हैं, वो डॉलर कौन सा देश और आतंकी दे रहे हैं, ये देखना होगा।’ हरसिमरत कौर ने केजरीवाल की दिल्ली को पूर्ण राज्य घोषित करने की मांग पर भी सवाल उठाए।
दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि खेरा ने पहले साफ कहा कि वह 2020 खालिस्तानी जनमत संग्रह के समर्थन में हैं और अब पलट गए। केजरीवाल को इस मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। अमरिंदर सिंह ने पहले भी केजरीवाल से यह सवाल किया था।
आपको बता दे कि सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब जनमत संग्रह 2020 का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब के लोगों को ही निर्णय करने देना चाहिए की वह कहां रहना चाहते हैं,भारत या किसी नए देश में। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में सिखों के साथ भेदभाव,हिंसा हुई है।
सिखों को अपने लिये न्याय मांगने का पूरा हक है। आप नेता के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई थी। सभी दलों ने आप नेता के इस बयान की कड़ी निंदा की थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



