छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा पुलिस ने नगरीय सीमा में हुए दो हत्याकांड के कारणों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि 30 नवंबर को नगर सीमा पर बोरियां रोड पर कोटलबर्री ग्राम निवासी दो भाइयों शिव वर्मा और शंकर वर्मा पर कोटलबर्री के ही अनूप जनबंधू ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लकड़ी के बल्ले से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पांच साल पहले मां को मारने का बदला लेने के उद्देश्य से अनूप ने यह हमला किया था। पुलिस ने अनूप जनबंधु सहित हमला करने में सहयोगी तीन अन्य वेदांत, शीलेश और धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे हत्याकांड में आरोपी राकेश विश्वकर्मा ने 6 दिसंबर में गुलाबरा निवासी तरुण मालवीय को शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर देशी कट्टा से सिर पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



