चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि दोनों बच्चे स्कूल से लौट रहे थे तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बेहोश हो गए। कुछ राहगीरों ने उन्हें अचेत देखा और अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
लड़कों की पहचान रवि कुमार (17) और भीलू (17) के रूप में हुई है जो सरकारी जदेरा स्कूल के छात्र थे। घटना की पुष्टि करते हुए चम्बा के तहसीलदार जगदीश चंद शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजन को तुरंत दस हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



