जयपुर : राजस्थान में गर्मी का कहर आज भी जारी रहा और 44.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने यहां बताया कि अधिकतम तापमान जैसलमेर में 44.4, अजमेर में 43.8, कोटा में 43.5 और चुरू में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य स्थानों में 43 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं , प्रदेश में कल हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी जिसके चलते प्रदेश में कुछ स्थानों पर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



