महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन पर आयोजित होने वाली पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार करने को लेकर विपक्षी भाजपा की आलोचना की और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय बेचने वाली पृष्ठभूमि याद दिलाई।
भाजपा ने हिंदुत्व के नायक विनायक दामोदर सावरकर का अपमान करने वाली कांग्रेस के साथ शिवसेना के गठबंधन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर शाम में चाय पार्टी का बहिष्कार किया।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम सभी प्रधानमंत्री की पृष्ठभूमि जानते हैं जो चाय बेचते थे। मैं नहीं जानता कि भाजपा नेता क्यों चाय पार्टी का बहिष्कार कर रहे हैं, यह वो पेय पदार्थ है जिससे प्रधानमंत्री बहुत करीबी रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसा लगता है कि उनके नेताओं (राज्य और केंद्रीय) के बीच मतभेद है। ’’
गौरतलब है कि राज्य में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।


Download Android App
Download iOS App



