‘जिन लोगों ने भारत-पाकिस्तान मैच देखा, वे देशद्रोही..’, Asia Cup विवाद के बीच उद्धव ठाकरे हुए आगबबूला

Summary :

Uddhav Thackeray Statement: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद यह मैच नहीं देखा क्योंकि देशभक्ति उनके लिए प्राथमिकता है। IND PAK Cricket Match Controversy: भारत-पाक मैच पर खुलकर कसा तंज ठाकरे ने कहा, मैंने यह मैच एक देशभक्त के नाते नहीं देखा। जो लोग इस मैच को देख रहे थे, उन्हें यह सोचना चाहिए कि ऐसे समय में देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी क्या है। देशभक्ति केवल टीवी पर खेल…

Uddhav Thackeray Statement: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद यह मैच नहीं देखा क्योंकि देशभक्ति उनके लिए प्राथमिकता है।

IND PAK Cricket Match Controversy: भारत-पाक मैच पर खुलकर कसा तंज

ठाकरे ने कहा, मैंने यह मैच एक देशभक्त के नाते नहीं देखा। जो लोग इस मैच को देख रहे थे, उन्हें यह सोचना चाहिए कि ऐसे समय में देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी क्या है। देशभक्ति केवल टीवी पर खेल देखने तक सीमित नहीं हो सकती। देश के हित में सचेत और सक्रिय रहना ही असली देशभक्ति है।”

Asia Cup 2025 Controversy: मैच को लेकर क्या बोले उद्धव?

गौरतलब है कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसी दौरान जब एशिया कप के शेड्यूल में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की घोषणा हुई, तो देश के कई हिस्सों में विरोध शुरू हो गया। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मैच रद्द करने की मांग की थी। शिवसेना (यूबीटी) ने भी मैच के आयोजन का विरोध किया था। हालांकि, केंद्र सरकार ने खेल आयोजनों में दखल से इनकार करते हुए इसे “नियमों के तहत तय प्रक्रिया” बताया।

Uddhav Thackeray Statement: बाढ़ और किसानों की दुर्दशा पर सरकार को घेरा

IND PAK Cricket Match Controversy

बातचीत के दौरान ठाकरे ने महाराष्ट्र में आई भीषण बाढ़ और किसानों की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के किसान मुश्किल में हैं। मैंने सरकार से अपील की है कि इस संकट में राजनीति से ऊपर उठकर किसानों की मदद की जाए। लेकिन मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं को लेकर कोई ठोस योजना नहीं दिखा पा रहे हैं। वे केवल अपनी ब्रांडिंग और प्रचार में व्यस्त हैं।”उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वे सरकार में होने के बावजूद किसी निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा नहीं दिखते और पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें-‘सूर्यकुमार यादव खुद..’, भारत की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी ने मांगी माफी, लेकिन भारतीय कप्तान के लिए कह दी बड़ी बात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।