240 घंटों तक रेड, पैसे गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, ₹3520000000 कैश मिलने से इनकम टैक्स में हड़कंप, जानें पूरा मामला

Summary :

Biggest Income Tax Raid: ओडिशा में 10 दिसंबर 2023 को एक बड़ी इनकम टैक्स छापेमारी हुई, जिसे देश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है। यह कार्रवाई 10 दिन तक चली और बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर की गई। यह डिस्टिलरी झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़ी बताई जा रही है। Biggest Income Tax Raid: कितनी नकदी मिली? इनकम टैक्स विभाग को इस रेड में भारी मात्रा में नकदी मिली। जब्त की गई राशि की गिनती करने में 40 से ज्यादा नोट गिनने की मशीनों और 50 से अधिक बैंक…

Biggest Income Tax Raid: ओडिशा में 10 दिसंबर 2023 को एक बड़ी इनकम टैक्स छापेमारी हुई, जिसे देश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है। यह कार्रवाई 10 दिन तक चली और बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर की गई। यह डिस्टिलरी झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़ी बताई जा रही है।

Biggest Income Tax Raid: कितनी नकदी मिली?

इनकम टैक्स विभाग को इस रेड में भारी मात्रा में नकदी मिली। जब्त की गई राशि की गिनती करने में 40 से ज्यादा नोट गिनने की मशीनों और 50 से अधिक बैंक कर्मचारियों की मदद ली गई। शुरुआत में जब्त की गई राशि लगभग 340 करोड़ रुपए बताई गई थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर 351.8 करोड़ रुपए हो गई। यह अब तक की एक ऑपरेशन में देश की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी मानी जा रही है।

Odisha Income Tax Raid: हाई-टेक तरीके से छापेमारी

छापेमारी इतनी बड़ी थी कि जमीन के नीचे छिपे कीमती सामान की जांच के लिए “स्कैनिंग व्हील” मशीन का इस्तेमाल किया गया। यह मशीन अंडरग्राउंड चीजों का पता लगाने में मदद करती है। जब्त किए गए पैसों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि उसे ढोने के लिए ट्रकों की मदद ली गई। नकदी को कड़ी सुरक्षा के साथ इनकम टैक्स विभाग के कार्यालय ले जाया गया।

Biggest Income Tax Raid
Biggest Income Tax Raid

Income Tax Raid News: अधिकारियों को मिला सम्मान

इस छापेमारी का नेतृत्व करने वाले आयकर विभाग के प्रधान निदेशक एसके झा और अतिरिक्त निदेशक गुरप्रीत सिंह को केंद्र सरकार ने सम्मानित किया। 21 अगस्त 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भुवनेश्वर में एक समारोह के दौरान पूरी टीम को CBDT उत्कृष्टता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आयकर विभाग की 165वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ था।

Biggest Income Tax Raid
Biggest Income Tax Raid

मिली सूचना के अधिकार पर हुई कार्रवाई

यह रेड भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 2010 बैच के अधिकारी गुरप्रीत सिंह की खुफिया जानकारी पर आधारित थी। उन्होंने ओडिशा में डिस्टिलरी से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इस दौरान काफी मात्रा में कैश, दस्तावेज और अन्य सबूत बरामद किए गए। वहीं अब इनकम टैक्स विभाग का ध्यान बाकी टैक्स की वसूली पर है। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 5,000 ऐसे मामलों पर नजर रखें, जिनमें लगभग 43 लाख करोड़ रुपए की वसूली अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बाढ़ पर तुरंत राहत पैकेज की जरूरत : आदित्य ठाकरे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।