चंडीगढ़ में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 2 और 3 अक्टूबर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसमें ड्रोन उड़ाने व किसी भी अनमैंड एरियल व्हीकल उड़ाने पर रोक होगी। बताते चलें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। नो फ्लाइंग जोन के दौरान शहर में पुलिस, सेना, एयरफोर्स और अधिकृत सरकारी एजेंसियों के अलावा किसी भी तरह का ड्रोन या अनमैंड एरियल व्हीकल उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। जो भी नियम तोड़ता है, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ऐतिहासिक प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे के क्रम में एक ही दिन में कुरुक्षेत्र और रोहतक में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों की भलाई के लिए बनी सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों को पूर्णतया लागू करने वाला देश का पहला राज्य हरियाणा बना है। इन तीनों ही नए कानूनों के सकारात्मक परिणामों को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन कुरुक्षेत्र में 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। नए कानूनों से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसे आम जनता देखकर समझ सके। इसमें 7 अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाया जाएगा।
सीएम सैनी ने तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री सैनी ने उनके दौरे से पहले मंगलवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में कार्यक्रमों को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर किसी तरह की कोई कमी न रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस रास्ते से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे, उसे पहले से बंद कर दिया जाए और आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। आम नागरिकों को भी कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए।
केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी के आगामी हरियाणा दौरे के दृष्टिगत तैयारियों का निरीक्षण…
3 अक्टूबर से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा जिसका उद्घाटन गृहमंत्री जी के कर-कमलों से होना निर्धारित है।
इस अवसर पर मैं आप… pic.twitter.com/ch279WYGnQ
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 30, 2025


Download Android App
Download iOS App



