UGC नियमों के विरोध में ये क्या बोल गए कवि कुमार विश्वास? लिखी लंबी चौड़ी पोस्ट

Summary :

UGC Controversy: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी नई गाइडलाइंस को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। इन नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकना बताया जा रहा है। लेकिन कुछ वर्ग और संगठन इन नियमों का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। UGC Controversy: कुमार विश्वास का सोशल मीडिया पर बयान कुमार विश्वास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने दिवंगत कवि रमेश रंजन मिश्रा की एक कविता की…

UGC Controversy: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी नई गाइडलाइंस को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। इन नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकना बताया जा रहा है। लेकिन कुछ वर्ग और संगठन इन नियमों का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

UGC Controversy: कुमार विश्वास का सोशल मीडिया पर बयान

कुमार विश्वास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने दिवंगत कवि रमेश रंजन मिश्रा की एक कविता की पंक्तियां लिखते हुए अपनी बात रखी। कुमार विश्वास ने लिखा, “चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा सवर्ण हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा।” इसके साथ उन्होंने #UGCRollBack हैशटैग भी लगाया। उनका यह पोस्ट UGC के नए नियमों के विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

UGC Controversy (Image- Social Media)

UGC Controversy (Image- Social Media)
UGC Controversy (Image- Social Media)

Kumar Vishwas on UGC Controversy: पहले भी दे चुके हैं बयान

यह पहली बार नहीं है जब कुमार विश्वास किसी सामाजिक मुद्दे पर बोले हों। इससे पहले उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि भाषाएं संवाद का जरिया होती हैं, टकराव का नहीं। एक सामान्य आस्तिक के रूप में उन्होंने शंकराचार्य के प्रति श्रद्धा जताई और किसी भी पक्ष से हुई गलती के लिए क्षमा मांगी थी।

UGC Controversy News : क्या हैं UGC के नए नियम?

UGC ने 13 जनवरी 2026 को नए नियम जारी किए थे। इनका मुख्य उद्देश्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति आधारित भेदभाव को रोकना है। इसके तहत हर संस्थान में विशेष समितियां, शिकायत हेल्पलाइन और निगरानी टीम बनाना जरूरी किया गया है। इन व्यवस्थाओं के जरिए खास तौर पर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ये नियम समाज में और विभाजन बढ़ा सकते हैं।

UGC Controversy (Image- Social Media)

UGC Controversy (Image- Social Media)
UGC Controversy (Image- Social Media)

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा और निलंबन

इस विवाद के बीच बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का मामला भी चर्चा में है। उन्होंने UGC के नए नियमों के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सामान्य वर्ग के लोगों की अनदेखी की जा रही है। अग्निहोत्री ने ब्राह्मण समुदाय के नेताओं से भी अपील की थी कि वे अपने पद छोड़कर समुदाय के साथ खड़े हों। हालांकि सरकार ने उनके इस्तीफे के बाद उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया।

UGC Controversy (Image- Social Media)

UGC Controversy (Image- Social Media)
UGC Controversy (Image- Social Media)

सरकार की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर अलंकार अग्निहोत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया कि उन्होंने सरकारी मर्यादा का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी बरेली मंडल के आयुक्त बीएस चौधरी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने आईईडब्ल्यू 2026 का उद्घाटन किया, भारत-यूरोपीय संघ के फ्री ट्रे़ड एग्रीमेंट को सराहा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।