KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी की सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। पुराने पसंदीदा किरदारों की वापसी ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। वहीं, कलाकारों की फीस भी चर्चा में हैं।
KSBKBT 2 Spoiler Alert: स्मृति ईरानी (तुलसी विरानी)

स्मृति ईरानी, जो तुलसी विरानी के किरदार से घर-घर में पॉपुलर हैं, इस शो की सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 14 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं। बता दें, अपने करियर की शुरुआत में उनकी फीस सिर्फ 1,800 रुपये थी।
KSBKBT 2 अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी)

मिहिर विरानी का किरदार निभा रहे अमर उपाध्याय भी शो का अहम हिस्सा हैं। वह लगभग 1.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रहे हैं। तुलसी और मिहिर की जोड़ी फैंस को फिर से खूब भा रही है।
Hiten Tejwani fee: (करण विरानी)

करण विरानी के रोल में नजर आ रहे हितेन तेजवानी की फीस 1 लाख से 1.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड बताई जा रही है। उनका किरदार रीबूट में भी फैंस के बीच उतना ही लोकप्रिय है जितना पहले था। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और मजबूत एक्टिंग शो में चार चाँद लगा रही है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शक्ति आनंद (हेमंत विरानी)

शक्ति आनंद, जो हेमंत विरानी का रोल निभा रहे हैं, वह 80 हजार से 1.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रहे हैं। सीजन 2 में भी उनका प्रदर्शन दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। उनका किरदार अब भी शो के डार्क और इमोशनल ट्विस्ट का अहम हिस्सा बना हुआ है।
Kamalika Guha Thakurta fee: (गायत्री विरानी)

कमलिका गुहा ठाकुरता, जो शो में गायत्री विरानी के किरदार में हैं, वह 50 हजार से 1 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं। उनके किरदार ने फैमिली ड्रामा में मजबूती ला दी है और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
Gauri Pradhan fee: गौरी प्रधान (नंदिनी)

गौरी प्रधान, जो नंदिनी के किरदार में वापसी कर रही हैं, 80 हजार से 1.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड ले रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके किरदार और उनके रोल की खूब चर्चा हो रही है। फैंस उनकी वापसी से काफी खुश हैं और उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।
शो की लोकप्रियता और स्टार कास्ट की फीस
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी और किरदारों की वापसी ने इसे पहले जैसे ही फैंस का पसंदीदा शो बना दिया है। इसके साथ ही स्टार्स की भारी-भरकम फीस भी दर्शकों के लिए चौंकाने वाला है। स्मृति ईरानी से लेकर गौरी प्रधान तक, हर कलाकार ने अपने किरदार को जी-जान से निभाया है। इस सीजन में कहानी, ड्रामा, रोमांस और भावनाओं का परफेक्ट मिक्स है। स्टार्स की मेहनत और उनकी फीस दोनों ही दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।
Read More: ‘Republic Day’ पर सलमान खान का देशभक्ति अंदाज़, भांजे-भांजी संग गुनगुनाया ‘मातृभूमि’ गीत….


Download Android App
Download iOS App




