नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2026 का फॉर्म भरने के लिए तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। एक और राहत की बात ये है कि फॉर्म भरने के लिए कोई लेट फीस नहीं लगेगी। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के साथ फीस भी 31 अक्टूबर तक जमा करनी होगी।
कब होगी परीक्षा?
UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगी। यह परीक्षा ऑनलाइन यानी CBT मोड में होगी। हालांकि, परीक्षा किस शहर में होगी और एडमिट कार्ड कब आएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
आपको बता दें कि पहले UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 28 अक्टूबर थी। हालांकि, NTA ने 27 अक्टूबर को नोटिस जारी कर जानकारी दी कि अब इसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दिया है। अब उम्मीदवार बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। इससे उन छात्रों को राहत मिली है, जो पहले फॉर्म नहीं भर पाए थे।
Important Update
UGC-NET December 2026
The last date to submit your online application and pay the exam fee is now 31 October 2026, up to 11:50 PM.
No late fee.
यूजीसी-नेट दिसंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
अब 31 अक्टूबर 2026, रात 11:50 बजे तक, बिना विलंब शुल्क के आवेदन करें और शुल्क जमा करें।
https://t.co/n31bnScKzT
#UGCNET #UGCNET2026 #NTA #JRF
— National Testing Agency (@NTA_Exams) October 27, 2026
आवेदन शुल्क कितना है?
| कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| जनरल (General) | ₹1,150 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी एनसीएल (OBC-NCL) | ₹600 |
| एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD) | ₹325 |
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर ‘UGC NET दिसंबर 2026’ के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- अब मांगी गई जरुरी डिटेल्स, जैसे- अपना नाम, पता और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरें।
- इसके बाद अपने विषय और परीक्षा के लिए शहर चुने।
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- फीस जमा करने के बाद फॉर्म की Receipt डाउनलोड करके अपने पास रख लें।


Download Android App
Download iOS App




