Pak से लौटी उज्मा, भारत ने किया स्वागत

Summary :

NULL

नयी दिल्ली: पाकिस्तान में शादी करने को मजबूर की गई भारतीय महिला आज देश लौट आई है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उज्मा की याचिका पर पुलिस को उसे सुरक्षित वाघा सीमा तक पहुंचाने का आदेश दिया था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उज्मा को ‘भारत की बेटी’ बताते हुए उसकी घर वापसी का स्वागत किया। सुषमा ने ट्वीट किया, ”आपको जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, उसका मुझे दुख है।”

 

 

उज्मा नई दिल्ली की रहने वाली है। इस महीने की शुरूआत में वह पाकिस्तान गई थी। उसने ताहिर अली पर तीन मई को पाकिस्तान में उसके साथ जबरन शादी करने का आरोप लगया। खबरों के अनुसार उज्मा ताहिर से मलेशिया में कई बार मिली थी और उससे प्रेम करती थी।

उज्मा ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि उसे तत्काल घर लौटने की इजाजत दी जाए क्योंकि पहले विवाह से उसकी बेटी है जो भारत में है और थेलेसीमिया से पीडि़त है।

अदालत ने उज्मा को उसके आव्रजन संबंधी दस्तावेज भी लौटा दिए जो उसके मुताबिक अली ने उससे ले लिए थे। अली ने अदालत के आदेश पर ये दस्तावेज जमा करवा दिए थे। उज्मा ने आरोप लगाया था कि ताहिर ने बंदूक की नोक पर उसे विवाह करने को मजबूर किया। उसके बाद से वह इस्लामाबाद में भारतीय मिशन में रह रही थी।

Desk Team