नई दिल्ली : बैंक ऑफ़ बड़ौदा और सहकारी कंपनी इफ्को ने किसानों के लिए स्पेशल डेबिट कार्ड लांच किया हैं, जिसमे उन्हें 2,500 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलेगी और उस पर एक महीने का ब्याज भी नहीं लगेगा। महीना पूरा होने के बाद ओवरड्राफ्ट पर 8.60 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज लिया जाएगा। दिल्ली स्थित इफको मुख्यालय में इफको के निदेशक राजेंद्र प्रसाद सिंह और बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी पीएस जयकुमार ने मेरठ जोन के 51 किसानों को ये कार्ड बांटकर योजना की शुरुआत की। किसानों के बीच डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा और इफ्को की यह योजना उप्र, बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान में दो लाख सह—ब्रांडेड कार्ड जारी करने की है।



Download Android App
Download iOS App



