वंदे भारत मिशन -3 के तहत अब तक 22000 टिकटों की हो चुकी है बुकिंग

Summary :

वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को लाने का क्रम पिछले कुछ समय से लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि वंदे भारत मिशन के चरण 3 के तहत अब तक 22,000 से अधिक सीटें बुक की जा चुकी है।

कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर पूरी दुनिया में बरकरार है। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए दुनिया के लगभग हर देशों में लॉकडाउन लागू है। वहीं लॉकडाउन के बीच दुसरे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला भी तेज हो चुका है। 
वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को लाने का क्रम पिछले कुछ समय से लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि वंदे भारत मिशन के चरण 3 के तहत अब तक 22,000 से अधिक सीटें बुक की जा चुकी है।

एयर इंडिया ने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत  यूएसए, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप के कुछ गंतव्यों के लिए कल शाम 5 बजे टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बीच हमारी वेबसाइट ने 6-7 गुना अधिक ट्रैफिक का अनुभव किया। और शनिवार सुबह 8 बजे तक 22000 से अधिक टिकट की बिक्री हो चुकी है।

बता दें कि  कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत “वंदे भारत अभियान” के तहत वापस ला रहा है। सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 12 और देशों को शामिल करते हुए इसकी अवधि 13 जून तक कर दी है। पहले वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 17 मई से शुरू हुआ था। इसमें पहले 31 देशों को शामिल किया गया था। इस प्रकार दूसरे चरण में कुल 43 देशों से अपने नागरिकों को निकाला जायेगा। 

इटली को पछाड़ कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देशों में टॉप-5 के करीब पहुंचा भारत

गौरतलब है कि चीन से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर दुनियाभर में बरकरार है।  विश्व में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनिया का लगभग हर देश कोरोना से जूझ रहा है।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 67.59 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3.95 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। 
वहीं शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर  236657 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 6642 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 9887 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार के पार हो गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 294 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 6642 हो चुका है। शनिवार को मंत्रालय द्वारा जारी यह आंकड़ा संक्रमितों और मृतकों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।

Desk Team