केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भरा नामांकन

Summary :

Loksabha Election 2024 /  Amit Shah in Gandhi Nagar: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अमित शाह एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। उसके तुरंत बाद 19 अप्रैल को दोपहर विजय मुहूर्त में नामांकन करेंगे। भाजपा ने इस सीट से लगभग 10 लाख से ज्यादा मतों से जीतने का लक्ष्य रखा है। Highlights: केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह ने किया नामांकन नामांकन के बाद गांधीनगर में तीन रोड शो करेंगे और एक रैली है 19 अप्रैल को दोपहर विजय मुहूर्त में किया नामांकन राज्य की सभी 26 लोकसभा…

Loksabha Election 2024 /  Amit Shah in Gandhi Nagar: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अमित शाह एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। उसके तुरंत बाद 19 अप्रैल को दोपहर विजय मुहूर्त में नामांकन करेंगे। भाजपा ने इस सीट से लगभग 10 लाख से ज्यादा मतों से जीतने का लक्ष्य रखा है।

Highlights:

  • केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह ने किया नामांकन
  • नामांकन के बाद गांधीनगर में तीन रोड शो करेंगे और एक रैली है
  • 19 अप्रैल को दोपहर विजय मुहूर्त में किया नामांकन
  • राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को मतदान होगा

 

गांधीनगर संसदीय सीट अंतर्गत आने वाली लगभग आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर गुरुवार को होने वाले अपने विजय शंखनाद रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने आज विजय मुहूर्त में किया नामांकन। भाजपा ने शाह को इस सीट से 10 लाख के मतों के अंतर से चुनाव जिताने का लक्ष्य रखा है।

भव्य रोड शो और एक रैली करेंगे

बीजेपी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नामांकन के बाद भव्य तीन रोड शो का प्लान है। राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए सात मई को मतदान होगा। 19 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तारीख है। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को साणंद, कलोल, साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा तथा वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में विजय शंखनाद रोड शो करेंगे।

गाँधी नगर से कांग्रेस सचिव मैदान में

बता दें, कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ पार्टी के गढ़ गुजरात की गांधीनगर सीट से केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अमित शाह के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव सोनल पटेल को मैदान में उतारा है।

Sonal Patel

राजपूत नेताओं से मिल सकते हैं शाह

खबर यह भी है कि अमित शाह अपने नामांकन कार्यक्रम के बीच केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला से नाराज चल रहे राजपूत समाज के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। राजपूत समाज की विभिन्न संस्थाओं की संकलन समिति तथा करणी सेना के रुपाला का टिकट काटने पर अड़े हैं।

Parshottam Rupala

गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी राजपूत नेताओं से कर मिल चुके हैं। लेकिन रुपाला के नामांकन के बाद भी राजपूत नेता अपनी मांग पर अड़े हैं। शाह अपने इस दौरे में राजपूत नेताओं से मिलकर उन्हें मना सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News