केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने स्कूलों में भगवत गीता पढ़ाए जाने को लेकर बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा, भगवत गीता को स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। हम अपने बच्चों को मिशनरी स्कूलों में भेजते हैं। वे आईआईटी से पढ़ते हैं, इंजीनियर बनते हैं, विदेश जाते हैं और उनमें से ज्यादातर बीफ खाना शुरू कर देते हैं। क्यों? क्योंकि हमने उन्हें अपनी संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को नहीं सिखाया।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने CAA के खिलाफ केरल विधानसभा में पारित प्रस्ताव को बताया संवैधानिक
गौरतलब हैं की गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया था कि, “हमारी पहचान सनातन से है।” हमारा नववर्ष वर्ष प्रतिपदा से शुरू होता है। हमारी पहचान तो सनातन से है, प्रभु श्री राम से है। भारतवंशी मेरा तेरा रिश्ता क्या, जय श्रीराम जय श्रीराम, प्रशासनिक नववर्ष की शुभकामनाएं।


Download Android App
Download iOS App



